Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ में बाइक चोरी के अंतर जिला गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार, चार और बाइकें जब्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ में बाइक चोरी के अंतर जिला गिरोह का एक और आरोपी गिरफ्तार, चार और बाइकें जब्त

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 23, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। शहर में सक्रिय बाइक चोर गिरोह के एक और सदस्य की गिरफ्तारी से पुलिस ने चार और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी दीपक बरेठ से चोरी की ये बाइकें एफसीआई गोदाम परिसर, काशीराम चौक से जब्त की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग ढाई लाख रुपये है। यह गिरोह रायगढ़ समेत कई जिलों में सक्रिय था और अब तक कुल 20 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गई हैं।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर चल रही इस विशेष अभियान में 4 अप्रैल को ही पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों—अजय कुमार कोसले, विष्णु कोसले, मनोज देवांगन और हृदय देवांगन को गिरफ्तार कर 16 बाइकें बरामद की थीं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया था कि वे शहर के पुसौर, खरसिया, जूटमिल, कोतवाली और चक्रधरनगर थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें सारंगढ़ और महासमुंद के खरीदारों को 10 से 12 हजार रुपये में बेचते थे।
इसी गिरोह से जुड़े दीपक बरेठ का नाम भी आरोपियों के कबूलनामे में सामने आया था, जो तब फरार था। 21 अप्रैल को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने उसे कबीर चौक क्षेत्र से दबोचा। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अजय और विष्णु के साथ बाइक चोरी करता था और चोरी की 4 बाइकें अब तक न बेच पाने के कारण एफसीआई गोदाम परिसर में छिपाकर रखी थीं। आरोपी का पुलिस रिमांड लेकर पुलिस ने विवेचना, बरामदगी कार्यवाही की। बरामद बाइकों में हीरो एचएफ डिलक्स, सीडी 100 एसएस, होंडा साइन जैसी गाड़ियां शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2,50,000 रुपये है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह संगठित रूप से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) संगठित अपराध, 317(2) और 317(4) चोरी संपत्ति की खरीदी-बिक्री के तहत कार्रवाई की गई है।

*आरोपी दीपक बरेठ पिता कंगालू बरेठ 32 साल कबीर चौक थाना जूटमिल रायगढ़*, जो पूर्व में दुष्कर्म के मामले में लंबे समय तक जेल काट चुका है और जुआ एक्ट में भी कई बार पकड़ा जा चुका है, को थाना चक्रधरनगर के अपराध क्रमांक 61/2025 में न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -
Ad image

डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में इस कार्रवाई को थाना प्रभारी अमित शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, श्याम देव साहू, साइबर सेल के राजेश पटेल, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जटवार, विकास प्रधान, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, प्रताप बेहरा और रविंद्र गुप्ता की सक्रिय टीम ने अंजाम दिया।

बरामद बाइक
(1) हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल जिसका चेचिस नंबर MBLHAR056H4M07227
(2) सीडी 100 एसएस मो० सा० चेचिस नंबर 01C14104203 इंजन नंबर 01C13E06795
(3) होण्डा साइन मो० सा० जिसका चेचिस नंबर ME4JC65CHKG029820
(4) हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल जिसका चेचिस नंबर MBLHAW024KGC09839 तथा इंजन नंबर HA11ENKGC09617
कुल जुमला 2,50,000 /-

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article डुप्लीकेट होलोग्राम के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, रायपुर में दो स्थानों पर छापामारी, भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त
Next Article नेतनागर में अवैध महुआ शराब भट्टी पर जूटमिल पुलिस की दबिश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?