Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कोई भी पात्र परिवार पीएम आवास से न रहें वंचित-अपर आयुक्त श्री चौबे
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कोई भी पात्र परिवार पीएम आवास से न रहें वंचित-अपर आयुक्त श्री चौबे

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 21, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़, 21 अप्रैल 2025/ अपर आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा श्री अशोक चौबे एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास के दौरान जिला पंचायत के सभाकक्ष में महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आजीविका विकास गतिविधियों से मनरेगा को जोडऩे के निर्देश दिए। बैठक में पीएम आवास योजना ग्रामीण के कार्यपालन अभियंता श्री शिवकुमार सिन्हा, मनरेगा राज्य कार्यालय से तकनीकी विशेषज्ञ श्री विभाष तिवारी, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, सहायक अभियंता मनरेगा, समस्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा उपस्थित रहे।
अपर आयुक्त श्री चौबे ने महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत वास्तविक मांग के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में आजीविका एवं परम्परागत व्यवसाय को बढ़ाने जैसे कार्यों की आवश्यकता है। डबरी निर्माण में साग-सब्जी, मिनी किट, तालाब निर्माण में मिट्टी परीक्षण कर मछली पालन, पशु शेड निर्माण में गाय पालन के लिए संबंधित लाईन डिपार्टमेंट के सहयोग से लखपती महिला समूह को आगे बढ़ाने एवं हितग्राहीमूलक कार्यों में भी लाईन विभाग के अभिसरण में सहयोग के निर्देश दिए। उन्होंने विकासखण्ड पुसौर एवं तमनार में नॉन-एनआरएम कार्य किसी भी परिस्थति में स्वीकृत नहीं किये जाने एवं पुसौर ब्लॉक में घटते जल स्तर को भी दृष्टिगत रखते हुए भूमिगत जलस्तर वृद्धि हेतु कार्य लिये जाने के निर्देश दिए।
अपर आयुक्त श्री चौबे ने बैठक के दौरान कहा कि महात्मा गांधी नरेगा के दिशा-निर्देशों एवं प्रावधान के अनुसार मांग के आधार पर स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जाना है इसके लिए प्रयास होना चाहिए कि दैनिक मिट्टी खोदाई कार्यों से आगे बढ़कर आजीविका गतिविधियों से जोड़े जाए। उन्होंने संगम अभियान के तहत क्लस्टर के अनुसार मॉडल ग्राम पंचायतों के लिए जी.आई.एस.आधारित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। पाईलोट प्रोजेक्ट सभी ब्लॉक के 2-3 पंचायत सुक्षमता से कार्यों का चयन कर कार्ययोजना में शामिल किये जाने के निर्देश दिए। महात्मा गांधी नरेगा के लेबर बजट के अनुसार कार्य करने एवं पात्र हितग्राहियों तक योजना का लाभ अवश्य रूप से पहुँचे इसके लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
*आवास 2.0 के तहत कोई भी पात्र परिवार लाभ से वंचित न रहे*
अपर आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा श्री अशोक चौबे ने रायगढ़ प्रवास के दौरान जिले के जनपद पंचायत- घरघोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत-भेण्ड्रा व कोटरीमाल में निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जिसमें प्रधानमंत्री आवास के साथ-साथ मनरेगा व्यक्तिगत मुर्गीपालन शेड निर्माण एवं कुंआ निर्माण आदि कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आवास 2.0 के तहत कोई भी पात्र परिवार लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने जनपद पंचायत- लैलूंगा अंतर्गत ग्राम पंचायत- झरन में प्रधानमंत्री आवास के साथ-साथ मनरेगा के अमृत सरोवर, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम एवं वृक्षारोपण आदि कार्यों का अवलोकन किया गया, जिसमें उन्होंने कार्यों के प्रति प्रशंसा जाहिर की।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सपनई जंगल में महुआ शराब बनाने की अवैध भट्टी पर चक्रधरनगर पुलिस की छापेमारी : 220 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Next Article 30 अप्रैल तक लगवाना होगा एचएसआरपी नंबर प्लेट, नहीं तो होगी कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?