Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जहां कहीं अंधेरा है वह उजाले में न छिप जाये, जहां अंधेरा है वहां प्रकाश भी हो
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जहां कहीं अंधेरा है वह उजाले में न छिप जाये, जहां अंधेरा है वहां प्रकाश भी हो

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 17, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

कोरबा 17 अप्रैल 2025/भारत सरकार में संयुक्त सचिव एवं कोरबा जिले के आकांक्षी जिला प्रभारी श्री नीरज बंसोड़ ने आज अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने जिले को आकांक्षी जिले की श्रेणी से बाहर निकालने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। श्री बंसोड़ ने आकांक्षी जिला के तय किये गये सूचकांक को ध्यान रखकर जिले के अनुसूचित जनजाति, विशेष पिछड़ी जनजाति एवं अन्य कमजोर वर्गों के उत्थान के लिये कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने समय-समय पर किये जाने वाले कार्यों की मॉनिटरिंग करते हुए तुलनात्मक सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए। श्री बंसोड़ ने कहा कि हम सभी को देखना चाहिये कि जिन कारणों की वजह से कोरबा जिले को आकांक्षी जिले की श्रेणी रखा गया है उन क्षेत्रों में कार्य किये जाने के पश्चात संबंधित समुदायों का विकास हो रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि हमें ध्यान रखना चाहिये कि जहां कहीं अंधेरा है वह उजाले में न छिप जाये, जहां अंधेरा है वहां प्रकाश भी होना चाहिए। इस दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कोरबा जिले की विकास को लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी अधोसंरचना सहित अन्य क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी प्रदान की। उन्होंने डीएमएफ से हो रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि कोरबा जिले को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने कार्य किये जा रहें हैं। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आकांक्षी जिला प्रभारी श्री बंसोड़ ने स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा एवं जल स्त्रोत, वित्तीय समावेशन एवं कौशल विकास, बुनियादी अधोसंरचना से जुड़े विषयों की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र को बेहतर बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि यहां जिला अस्पताल एवं मेडिकल कालेज संचालित है। ऐसे में उप स्वास्थ्य केन्द्र से लेकर अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती मरीजों को जरूरत पड़ने पर बाहर के अस्पतालों में न भेजकर जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज भेजा जाना चाहिए। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक व्यवस्था बनानी होगी। साथ ही छोटे स्वास्थ्य केन्द्रों में भर्ती मरीज को भी यह जानकारी होनी चाहिये कि उनका उपचार जिला अस्पताल एवं मेडिकल कालेज में हो सकता है। उन्होंने चिकित्सकीय उपचार हेतु सतत केयर बनाने की दिशा में कदम उठाने कहा। श्री बंसोड़ ने कोरबा जिले में स्वास्थ्य व सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने की संभावना बताते हुए इस दिशा में प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के युवाओं को रोजगार से जोड़ने, उन्हें गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण प्रदान करने के निर्देश देते हुए कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य बढ़ाने कहा। आकांक्षी जिला प्रभारी ने जिले में डीएमएफ के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और बुनियादी अधोसंरचना के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उपलब्ध संसाधनों के उपयोग से कोरबा जिले को विकास की दिशा में आगे बढ़ाकर आकांक्षी जिला की श्रेणी से बाहर लाया जा सकता है। बैठक में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये गये कार्य, महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, शिक्षा, पेयजल, कृषि, आवागमन, बुनियादी अधोसंरचना, महिला आजीविका, कौशल विकास, पशु चिकित्सा आदि के क्षेत्र में किये गये कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। जिले में डीएमएफ के माध्यम से नये स्कूल भवन, शिक्षक भर्ती, विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई की तैयारी हेतु बाहर प्रशिक्षण, स्कूल एवं आश्रमों का जीर्णोद्धार, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, स्कूल एवं आंगनबाड़ी में गैस सिलेंडर की उपलब्धता, शिक्षक एव चिकित्सक आवास का निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्र भवन, विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था, जिला अस्पताल एवं मेडिकल कालेज में आवश्यक मानव संसाधन एवं आधुनिक चिकित्सकीय उपकरण, आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में नाश्ता, विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के शिक्षित सदस्यों को रोजगार, दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण व पेयजल सुविधा, पुल-पुलिया, सड़क निर्माण तथा अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री अनुपम तिवारी सहित सभी अधिकारी उपस्थित थे।
क्र/कमलज्योति/

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article दो ठेकेदार को किया गया ब्लैक लिस्टेड,बार-बार नोटिस के बाद भी कार्य नहीं किया गया पूरा
Next Article वाहनों में हाई सिक्यूरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) लगाने के कार्य में आयेगी तेजी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?