Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ पुलिस ने 48 घंटे में दोहरी हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार कर किए अहम सबूत जप्त
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ पुलिस ने 48 घंटे में दोहरी हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार कर किए अहम सबूत जप्त

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 17, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र के संवरा पारा में हुई मां-बेटी की हत्या को लेकर पुलिस महानिरीक्षक महोदय डॉ० संजीव शुक्ला, आईजीपी बिलासपुर रेंज, बिलासपुर द्वारा एसपी रायगढ़ श्री दिव्यांग पटेल को घटना के शीघ्र पटाक्षेप के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे, पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी को मात्र 48 घंटों में सुलझाकर सनसनीखेज खुलासा किया है। घटना के बाद से पुलिस की मुस्तैदी और तेज कार्रवाई ने न सिर्फ आरोपी को गिरफ्तार किया, बल्कि पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को तकनीकी और वैज्ञानिक जांच से जोड़कर अदालत के लिए मजबूत सबूत भी जुटा लिए हैं। यह सफलता वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन और थाना स्टाफ की सतत मेहनत का परिणाम है।

दिनांक 15 अप्रैल 2025 को पुसौर के संवरा पारा में भरत घोबा के निर्माणाधीन मकान के मलबे में पड़ोस की महिला उर्मिला संवरा (50 वर्ष) और उसकी बेटी पूर्णिमा संवरा (24 वर्ष) का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलते ही एसपी श्री दिव्यांग पटेल, एसएपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला, डीएसपी अनिल विश्वकर्मा, थाना प्रभारी पुसौर, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ० संजीव शुक्ला भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। जांच को कई टीमों में बांटते हुए सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और तकनीकी पहलुओं पर तेजी से काम शुरू किया गया।

घटना के संबंध में थाना पुसौर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या और सबूत मिटाने की धाराओं में अपराध क्रमांक 103/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच शुरू हुई। पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे और संदेह की कड़ी मृतिका के घर के पास किराना दुकान चलाने वाले शुभम सेठ (20 वर्ष) तक पहुंची। पूछताछ में शुभम ने न केवल अपना अपराध स्वीकारा बल्कि हत्या की पूरी योजना और क्रियान्वयन का चौंकाने वाला विवरण भी दिया।

आरोपी शुभम सेठ ने बताया कि, कुछ दिनों से दोनों के बीच आपसी विवाद चल रहा था जिससे शुभम ने उसकी हत्या की योजना बनाई। 14 अप्रैल की रात वह लकड़ी के खुरे के साथ घर से निकला, छत के रास्ते पूर्णिमा के घर में घुसा और सोती हुई पूर्णिमा पर ताबड़तोड़ वार किए। बीच-बचाव में जागी मां उर्मिला पर लकड़ी का खुरा और क्रिकेट के बैट से हमला कर दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद शवों को निर्माणाधीन मकान में ईंट से ढंककर छिपा दिया और कमरे, सीढ़ी पर लगे खून को पानी से साफ कर खुद जनशताब्दी ट्रेन से रायपुर भाग गया।

- Advertisement -
Ad image

पुलिस ने आरोपी के मेमोरेंडम पर खून से सने कपड़े, हत्या में प्रयुक्त खुरा, बैट और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए हैं।
*आरोपी शुभम सेठ पिता चंद्रकेतु सेठ, 20 साल निवासी बिरसामुंडा चौक, मुडीताल, पुसौर* को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस की यह त्वरित और ठोस कार्रवाई एक बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आई है। एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, सीएसपी आकाश शुक्ला और डीएसपी अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, एएसआई मनमोहन बैरागी, ऐनु देवांगन, उमाशंकर विश्वाल, उमाशंकर नायक, प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, सतीश पाठक, आरक्षक मनोज पटनायक, उत्तम सारथी, रविन्द्र गुप्ता, प्रताप बेहरा, विक्रम सिंह, विकास प्रधान तथा थाना पुसौर आरक्षक धनुर्जय बेहरा, दिनेश गोंड, अनूप साव, ठंडाराम गुप्ता, खिरोड़ भोय तारीक अनवर, दिलीप सिदार, कीर्तन यादव, ओशनिक विश्वाल, विजय कुशवाहा, राजकुमार उरांव एवं अन्य स्टाफ ने इस जघन्य हत्याकांड का पर्दाफाश कर पुलिस की कार्यकुशलता का परिचय दिया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article छत्तीसगढ़ की महिला कवयित्रियों ने चित्रकूट में हनुमान जयंती पर भव्य साहित्यिक समारोह में बढ़ाया प्रदेश का मान
Next Article हाई वोल्टेज करंट से मौत के मामले में चार गिरफ्तार, गैर इरादतन हत्या की धाराओं में धरमजयगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?