Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: प्रत्येक जरूरतमंद को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार कर रही है भगीरथ प्रयास : मुख्यमंत्री साय
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

प्रत्येक जरूरतमंद को किफायती आवास उपलब्ध कराने के लिए सरकार कर रही है भगीरथ प्रयास : मुख्यमंत्री साय

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 12, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की 670 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, 8 लोगों को प्रदान किए अनुकंपा नियुक्ति पत्र

रायपुर, 12 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव के पदभार ग्रहण एवं अभिनंदन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने श्री सिंहदेव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की लगभग 670 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 8 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सबकी इच्छा होती है कि हमारे सिर पर छत हो। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी चाहते हैं कि सभी का पक्का मकान हो, इसीलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत की। इस योजना के साथ ही छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल द्वारा जरूरतमंद लोगों के लिए आवास बनाए जा रहे हैं। सभी को आवास उपलब्ध कराने के लिए भगीरथ प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार गरीबों को उनका हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। शपथ लेने के दूसरे दिन हमने कैबिनेट की बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी। पिछले 14 माह के हमारे कार्यकाल में हाउसिंग बोर्ड की स्थिति सुधरी, बोर्ड अपने पैरों पर खड़ा हुआ है। इस अवधि में हमें केंद्र से 14 लाख आवास भी मिले हैं। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ को शीघ्र ही साढ़े तीन लाख आवास और देने जा रहे हैं।

- Advertisement -
Ad image

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि श्री अनुराग को लंबे समय से विपरीत परिस्थितियों में कार्य के लिए जाना जाता है। निश्चित ही उनके अनुभवों का लाभ छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड को मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर नव नियुक्त श्री अनुराग सिंहदेव को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कैबिनेट मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि हमारी सरकार गांव, गरीब, किसान एवं मजदूरों के लिए नित नई योजनाएं बनाकर उनकी बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। हाउसिंग बोर्ड के माध्यम से भी आम जनता को सहज एवं किफायती दरों में मकान का सपना पूरा हो, इस उद्देश्य से बेहतर कार्य करने के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव को बधाई दी।

कैबिनेट मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार बनते ही किफायती मूल्यों में गरीब जनता के लिए आवास तैयार करने का लक्ष्य रखा गया। हमने पूरे प्रदेश में अधूरी पड़ी लगभग 40 योजनाओं के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया है। पुरानी संपत्तियों की बिक्री के लिए हमने ‘वन टाइम सेटलमेंट’ के नाम से हितग्राहियों को छूट देने का भी कार्य किया है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडेय, विधायक श्री मोतीलाल साहू, श्री पुरंदर मिश्रा सहित विभिन्न मंडल आयोगों के अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त श्री कुंदन कुमार, बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण एवं छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

*670 करोड़ की परियोजनाओं में 43.03 करोड़ रूपये की 2 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 626 करोड़ 81 लाख की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल*

मुख्यमंत्री ने 670 करोड़ की लागत की जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया उनमें 43.03 करोड़ रूपये की 2 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 626 करोड़ 81 लाख की 8 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। उन्होंने अटल विहार योजनांतर्गत मुरमुन्दा जिला दुर्ग में 226 भवनों का निर्माण एवं 10.00 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2457.98 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत कोतापाल जिला बीजापुर में 183 भवनों का निर्माण एवं 5.73 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 1845.32 लाख रूपये का लोकार्पण किया।
इसी तरह अटल विहार योजनांतर्गत पथर्रा राजिम जिला गरियाबंद में 363 भवनों एवं 8.307 हेक्टेयर भूमि का विकास कार्य लागत 6168.53 लाख रूपये,अटल विहार योजना भूरकोनी जिला रायपुर में 345 भवनों का निर्माण एवं 14.00 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 6103.59 लाख रूपये, सामान्य आवास योजनांतर्गत सेक्टर-12, नया रायपुर जिला रायपुर में 1052 भवनों एवं व्यवसायिक परिसर का निर्माण एवं 28.04 हेक्टेयर भूमि विकास कार्य लागत 31054.56 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत पुलगांव जिला दुर्ग में 18 सीनियर एच.आई.जी. डुप्लेक्स, 31 एच.आई.जी. डूप्लेक्स, 69 एम.आई.जी. डूप्लेक्स, 64 एल. आई. जी. 95 ई.डब्ल्यू.एस. कुल 277 स्वतंत्र भवनों का निर्माण एवं यूटिलिटी शॉप एवं 17.94 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 10311.80 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत खरतुली जिला धमतरी में 182 भवनों का निर्माण एवं 9.39 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2699.70 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत कोकड़ापारा जिला बीजापुर में 183 भवनों का निर्माण एवं 7.89 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2978.33 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत बंधी जिला गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही में 135 भवनों का निर्माण एवं 6.50 एकड़ भूमि का विकास कार्य लागत 2101.65 लाख रूपये, अटल विहार योजनांतर्गत कुलीपोटा जिला जांजगीर- चांपा में 61 भवनों का निर्माण एवं विकास कार्य लागत 1260 लाख रूपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article घरघोड़ा पुलिस की शराब रेड, 27 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next Article रायपुर एयरपोर्ट पर जल्द शुरू होगी इंटरनेशनल कार्गो की सुविधा, किसानों को मिलेगा फायदा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?