Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: लैलूंगा के व्यापारी पिता-पुत्र के साथ पत्थलगांव में दरिंदगी : बंधक बनाकर मारपीट, फिरौती में वसूले 3 लाख, FIR में हत्या के प्रयास, अपहरण समेत कई गंभीर धाराएँ…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

लैलूंगा के व्यापारी पिता-पुत्र के साथ पत्थलगांव में दरिंदगी : बंधक बनाकर मारपीट, फिरौती में वसूले 3 लाख, FIR में हत्या के प्रयास, अपहरण समेत कई गंभीर धाराएँ…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 12, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। जिले के धान-चावल व्यापार से जुड़े रायगढ़ के एक व्यापारी और उनके बेटे के साथ जशपुर जिले के पत्थलगांव क्षेत्र में जो कुछ हुआ, उसने इलाके की कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। लैलूंगा के झगरपुर निवासी व्यापारी मुकेश कुमार अग्रवाल और उनके पुत्र यश अग्रवाल को केवल इस कारण निशाना बनाया गया क्योंकि उन्होंने बिना पेमेंट के माल वापस ले जाना चाहा।

पूरा घटनाक्रम किसी फिल्मी साजिश से कम नहीं : दिनांक 11 अप्रैल 2025 को मुकेश अग्रवाल अपने दोनों पिकअप वाहनों में धान-चावल भरकर पत्थलगांव के कमला राइस मिल पहुंचे थे। जब राइस मिल के संचालक परशु राम अग्रवाल और उनके पुत्र आयुष अग्रवाल ने तत्काल भुगतान से इंकार किया, तो व्यापारी ने माल वापस ले जाने का निर्णय लिया। लेकिन वापसी में शिवपुर के पास आरोपियों ने पीछा कर रास्ता रोका। “क्या हम चोर हैं जो माल ले जा रहे हैं?” कहने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और फिर आरोपी पक्ष ने व्यापारी पिता-पुत्र के साथ गाली-गलौज और पत्थर मारकर वाहन का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद जबरन फॉर्च्यूनर गाड़ी (CG-04 XXXX 4405) में बिठाकर दोनों को अपने राइस मिल परिसर में ले गए।

“आज पूजा नहीं होती तो मारकर गाड़ देते…” कमला राइस मिल के भीतर पिता-पुत्र को डंडों और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा गया। आरोपियों ने धमकी दी कि – “आज हमारे यहां पूजा नहीं होती तो तुम दोनों को मारकर यहीं गाड़ देते” – और फिर माँ-बहन की गालियाँ देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने 1 करोड़ की फिरौती की मांग की, और जब पीड़ित ने इंकार किया, तो उन्हें शाम 7 बजे तक छत पर कमरे में बंद कर बंधक बना दिया गया।

भय के कारण तत्काल 3 लाख की राशि दिलाई गई : जान बचाने के लिए मुकेश अग्रवाल ने हरिराम पूनमचंद सुशील अग्रवाल से संपर्क कर 3 लाख रुपये तत्काल दिलवाए। देर शाम घरवालों के हस्तक्षेप से मुकेश और उनके बेटे को रिहा किया गया।

- Advertisement -
Ad image

FIR में दर्ज हुईं गंभीर धाराएं – हत्या का प्रयास, अपहरण, गंभीर मारपीट :* पत्थलगांव थाना में दर्ज FIR क्रमांक 0074/2025 में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की निम्न धाराओं में मामला दर्ज हुआ है:

धारा 115(2) – हत्या का प्रयास
धारा 140(3) – जबरन संपत्ति कब्जा या ले जाना
धारा 296 – अपहरण
धारा 351(3) – गंभीर चोट पहुँचाने की मंशा से हमला

क्या पत्थलगांव अब माफिया राज की गिरफ्त में है? : इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। व्यापारी संगठनों और आमजन में गहरा रोष है। लोग सवाल पूछ रहे हैं –

क्या अब व्यापार करना भी खतरे से खाली नहीं?
क्या राइस मिलों के नाम पर कुछ लोग गुंडागर्दी और फिरौती का अड्डा चला रहे हैं?

प्रशासन की अग्निपरीक्षा शुरू : अब निगाहें जशपुर पुलिस और प्रशासन पर टिकी हैं कि वह पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए कितनी तत्परता और निष्पक्षता दिखाते हैं। पीड़ित व्यापारी मुकेश अग्रवाल ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कठोरतम कार्यवाही की माँग की है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article धरमजयगढ़ में फूटा जन आक्रोश ! डीबीएल की खदान विस्तार परियोजना के खिलाफ आदिवासियों का महाविस्फोट…
Next Article किराया जमा नहीं करने वाले बड़े बकायादार एसबीआई एटीएम सहित 10 दुकान सील

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?