Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: छुरा में ज़मीन माफिया का साम्राज्य : खेत पर खड़ी कॉलोनियां, प्रशासन बना गूंगा-बहरा तमाशबीन!…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

छुरा में ज़मीन माफिया का साम्राज्य : खेत पर खड़ी कॉलोनियां, प्रशासन बना गूंगा-बहरा तमाशबीन!…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 12, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

गरियाबंद। जिले के छुरा में इन दिनों किसी शांत कस्बे की तरह नहीं, बल्कि भू-माफिया के बिछाए जाल में फंसे उस इलाके की तरह दिखता है, जहां कानून की किताबें बंद हैं और ज़मीन के दलालों का खेल दिन-दहाड़े खेला जा रहा है। खेतों की हरियाली उजड़ चुकी है, और उसकी जगह अवैध कॉलोनियों की पक्की साजिशें उग आई हैं – वो भी प्रशासन की आंखों के सामने!

‘कॉलोनी नहीं, फरेब का जंगल है ये!’… कोसमबुढ़ा, छोटे छुरा, लोहझर, तुमगांव, खरखरा – इन इलाकों में खुलेआम खेतों को काटकर कॉलोनियां बसाई जा रही हैं। न अनुमति, न ले-आउट, न नक्शा, न ज़मीन उपयोग परिवर्तन – फिर भी खुलेआम प्लॉट बिक रहे हैं, रजिस्ट्री हो रही है, और दलाल गाड़ी-बंगला बना रहे हैं। ये धंधा कोई रातोंरात नहीं पनपा, बल्कि सालों की सरकारी चुप्पी और अंदरूनी सांठगांठ की उपज है।

पटवारी से रजिस्ट्री तक – कागजों की कसमों पर बिक रही ज़मीन!… सूत्रों के अनुसार, बिना किसी तकनीकी जांच या ऑन-ग्राउंड वेरिफिकेशन के, पटवारी और तहसील स्तर पर ज़मीन की रजिस्ट्री कराई जा रही है। खेती की भूमि को रिहायशी दिखाकर करोड़ों का खेल खेला जा रहा है। क्या यह सब बिना किसी ऊपरी संरक्षण के हो सकता है? शायद नहीं!

नाम बड़े, खेल खतरनाक – रसूखदारों ने सार्वजनिक ज़मीन तक निगली!… छुरा का एक बड़ा कारोबारी तो और भी आगे निकल गया – आरोप हैं कि उसने न सिर्फ बड़ी मात्रा में अवैध प्लॉटिंग की है, बल्कि जंगल से सटी शासकीय ज़मीन को भी कब्जे में लेकर बाउंड्री बना डाली है। इसका सीधा असर ग्रामीणों पर पड़ा है – ना मवेशियों को चराने की जगह रही, ना लकड़ी लाने का रास्ता।

- Advertisement -
Ad image

धोखा भी हाई-प्रोफाइल – कमल विहार के नाम पर छुरा में सौदे!… इंडियन गैस गोदाम के पास हाल ही में रजिस्ट्री हुई ज़मीन की दर 2500 से 3000 रुपये प्रति वर्गफीट तक पहुंच गई है – जो कि राजधानी रायपुर की कमल विहार कॉलोनी की दरों को टक्कर देती है! ये वही ज़मीन है जिसे कुछ महीनों पहले मात्र 8 से 10 लाख में खरीदा गया था। मोटा मुनाफा रसूखदारों की जेब में, और फंसा आम आदमी – रजिस्ट्री कराके भी राहत नहीं!

‘घर’ का सपना बना सरकार और माफिया की साझा ठगी का शिकार!… प्लॉट खरीदने वाले लोग तब टूटते हैं जब घर बनाने की सोचते हैं – तब पता चलता है कि न तो जमीन का नक्शा पास है, न परमिशन। और अगर कोई बिना परमिशन बनाता है, तो नोटिस और जुर्माने का पहाड़ टूट पड़ता है। दलाल इस बीच या तो लापता हो जाते हैं या फोन उठाने बंद कर देते हैं।

*प्रशासन की चुप्पी या सहमति? – अब जवाब मांगता है छुरा!…* छुरा में यह सिर्फ अवैध प्लॉटिंग नहीं, बल्कि पूरा सिस्टम गिरवी रखा गया लगता है। जनप्रतिनिधि मौन हैं, अधिकारी मूक हैं और ज़मीन का सौदा खुलेआम हो रहा है। सवाल यह नहीं कि यह गोरखधंधा कब शुरू हुआ, असली सवाल यह है – सरकार कब जागेगी?

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने में उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्य सराहनीय – अरुण साव
Next Article रायगढ़ में आदिवासी अधिकारों और जंगलों पर हमला, कॉरपोरेट गठजोड़ की खुली साजिश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?