खैरागढ़, 10 अप्रैल 2025//राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के अनिश्चितकालीन हड़ताल होने के कारण रोजगार सहायकों को सचिव का प्रभार दिया गया है, ताकि शासकीय कार्य प्रभावित न हों। उप संचालक पंचायत श्री गीत कुमार सिन्हा ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने के कारण पंचायतों में कामकाज प्रभावित हो रहा था। जिसे लेकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत खैरागढ़ और जनपद पंचायत छुईखदान से मिले प्रस्ताव के आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 69 (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए आगामी आदेश तक के लिए रोजगार सहायकों को सचिव का प्रभार दिया गया है। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि शासकीय कार्य और योजनाएं सुचारू रूप से संचालित हो और आमजन को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
रोजगार सहायकों को मिला ग्राम पंचायत सचिव का प्रभार
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
