Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: साइबर सेल और थाना पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक और संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

साइबर सेल और थाना पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक और संगठित बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 9, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देश पर जिले में संपत्ति संबंधी और संगठित अपराधों पर नकेल कसने के लिए चलाई जा रही मुहिम के तहत साइबर सेल और थाना पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक और शातिर बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। बीते शुक्रवार को भी एक अंतर जिला गिरोह का खुलासा करने के बाद अब एक किशोर सहित पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जो रायगढ़, छाल, पूंजीपथरा और ओडिशा क्षेत्र से दोपहिया वाहन, साइकिल और मोबाइल की चोरी कर उन्हें खपाने में लगे थे। नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का विस्तृत खुलासा किया गया।

पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, साइबर सेल डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा साइबर सेल के मार्गदर्शन पर पुलिस टीम लगातार संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थी। इसी बीच सूचना मिली कि एक किशोर बालक पूंजीपथरा क्षेत्र से चोरी की बाइक रूड़ुकेला-लैलूंगा में खपाने की जानकारी मिली। टीआई राकेश मिश्रा के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल और थाना पूंजीपथरा पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए अब तक 10 बाइक, 2 रेंजर साइकिल और 3 मोबाइल चोरी करने की बात कबूल की। उसने बताया कि यह सभी संपत्ति उसने अपने सहयोगी सोनू चौहान के साथ मिलकर जेसीयल भगत, सुधीर मालाकार और विकास जायसवाल को बेची है।

पूछताछ के बाद पुलिस ने विधि के संघर्षरत बालक के मेमोरेंडम के आधार पर बोईरदादर, लाखा प्लांट, राबो डेम, सरायपाली, सालासर चौक, गेरवानी और उड़ीसा के बरगढ़ सहित विभिन्न इलाकों से चोरी की घटनाओं की पुष्टि की। वहीं, पूंजीपथरा थाने में चार अलग-अलग अपराध क्रमांक (अप.क्र. 80/2025, 81/2025, 82/2025, 84/2025 धारा 303-2 BNS) एवं थाना छाल का (अप.क्र. 84/2024 धारा 379 IPC) के तहत दर्ज मामलों में इन घटनाओं को जोड़ा गया है। पुलिस ने इन अपराधों में संपत्ति की खरीद-बिक्री से जुड़ी भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) और संगठित अपराध की धारा 112(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पूछताछ और तफ्तीश के बाद पुलिस ने विधि के संघर्षरत बालक के पास से एक डिस्कवर बाइक, दो हीरो स्प्लेंडर, एक स्कूटी डेस्टिनी और दो मोबाइल बरामद किए। वहीं जेसीयल भगत से दो एचएफ डीलक्स बाइक, सुधीर मालाकार से दो एचएफ डीलक्स बाइक, दो रेंजर साइकिल और एक मोबाइल, विकास जायसवाल से एक एचएफ डीलक्स बाइक तथा सोनू चौहान से एक लिवो बाइक बरामद की गई है। कुल मिलाकर *10 दुपहिया वाहन, 2 साइकिल और 3 मोबाइल जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 3 लाख 33 हजार रुपये* है।

- Advertisement -
Ad image

इस गिरोह को पकड़ने में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा, उप निरीक्षक विजय एक्का, एएसआई जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, सतीश सिंह, नंद साय कंवर तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक पुष्पेंद्र जाटवर, प्रशांत पंडा, महेश पंडा, विकास प्रधान, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार प्रताप बेहरा, थाना पूंजीपथरा के अभिषेक द्विवेदी, सुरेंद्र यादव, फिलमोन लकड़ा और विक्रम कुजुर की विशेष भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम–

(1) विधि के संघर्षरत बालक

(2) जेसीयल भगत पिता रूप से भगत उम्र 38 वर्ष निवासी रूडुकेला थाना लैलूंगा

(3) सुधीर मालाकार पिता कार्तिक मालाकार उम्र 19 साल निवासी जामडबरी थाना पूंजीपथरा

(4) विकास जायसवाल पिता श्याम जायसवाल उम्र 35 साल निवासी ऐडुकला थाना छाल

(5) सोनू चौहान पिता संत राम चौहान उम्र 28 साल निवासी जामडबरी थाना पूंजीपथरा

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में एक और अहम सफलता मिली है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 9, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सुखमती सिदार ने समाधान पेटी में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जमा किया आवेदन
Next Article पुसौर में साधु वेशधारी तस्करों की पोल खुली, चार किलो गांजा के साथ गिरफ्तार, पुसौर पुलिस ने की एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?