Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राज्यपाल रमेन डेका ने की रायपुर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा: ट्रैफिक, पानी और नशे की समस्या के समाधान पर जोर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राज्यपाल रमेन डेका ने की रायपुर जिले के विकास कार्यों की समीक्षा: ट्रैफिक, पानी और नशे की समस्या के समाधान पर जोर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 8, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

रायपुर, 8 अप्रैल 2025// राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज रेडक्रॉस हॉल, कलेक्ट्रेट में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। इसमें जिले के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। राज्यपाल ने कलेक्ट्रेट परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

राज्यपाल श्री डेका ने जिले की प्रमुख मुद्दों जैसे यातायात, पेयजल की स्थिति, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति इत्यादि पर चर्चा की। उन्होंने ने कहा कि जो समस्याएं आती है उनका समाधान के लिए ठोस कदम सुझाएं और उसे क्रियान्वित भी किया जाए। श्री डेका ने कहा कि जनता से संवाद बनाये रखें, नियमित रूप से उनसे मिलें और उनकी समस्याओं को सुनें, ताकि जमीनी हकीकत का सही आकलन हो सके। जन संवाद से न केवल समाधान मिलते हैं, बल्कि जनता का विश्वास भी मजबूत होता है।
राज्यपाल ने यातायात के समस्या पर चर्चा करते हुए कहा कि आमजनों को यातायात के प्रति जागरूक करें और नई पीढ़ी को शिक्षित भी करें। उन्होंने सुझाव दिया कि बाएं मोड़ (लेफ्ट टर्न) को आसान बनाया जाए, रेल्वे फाटकों पर डिवाइडर लगाए जाएं ताकि दुर्घटनाएं कम हों। राज्यपाल ने कहा कि स्टंट करने वाली तेज रफ्तार टू-व्हीलर गाड़ियों पर सख्ती से कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि भारी वाहनों जैसे डंपर का स्कूल और कार्यालय आने जाने के समय में शहर के भीतर प्रवेश में सख्ती से रोक लगाएं। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हर संभव उपाय किया जाए ताकि इससे होने वाले नुकसानों को कम किया जा सके।

पुलिस अधीक्षक श्री लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि जिले में ट्रैफिक जाम की स्थिति को सुधारने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। प्रमुख चौक-चौराहों पर जाम के कारणों का पता लगाया गया है और उन्हें ठीक करने का काम शुरू हो चुका है। इसके लिए 50 लोगों की एक प्रहरी टीम का गठन किया गया है, जो यातायात को सुचारू करने कार्य करती है। एसपी ने आगे बताया कि कुछ चौक-चौराहों के तकनीकी समस्याओं को सुधारा जा रहा है।

राज्यपाल ने कहा कि पेयजल समस्या और जल संरक्षण के प्रयास पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी शासकीय कार्यालयों में जल संरक्षण के उपाय को अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। साथ ही आम जनता को भी इसके प्रति जागरूक किया जाए। जल शक्ति अभियान जैसे कार्याें में समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। जिससे ऐसे अभियान जमीनी स्तर पर सफल होते हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बताया कि गत् वर्ष जल शक्ति अभियान चलाया गया था, जिसके तहत सूखे तालाबों का पुनर्जनन (रिजनरेशन) किया गया। इससे अगली बरसात में पानी का स्तर बेहतर होने की उम्मीद है। नरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 211 अमृत सरोवर, 1056 सोक पिट, 63 चेक डैम और रिचार्ज पिट बनाए गए हैं। राज्यपाल श्री डेका ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में कार्याें की जानकारी ली। बरसात के बाद तालाब का मापन कर जल स्तर की स्थिति की जानकारी देने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने जिले के पेयजल की गुणवत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि रायपुर जिले में पेयजल में मिलनेे वाले खनिज की जानकारी ली। पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग अधिकारी ने बताया कि यहां पानी में फ्लोराइड और आयरन की समस्या पाई गई है। राज्यपाल ने आईआईटी गुवाहाटी के सहयोग से विकसित प्रोटोटाइप का जिक्र करते हुए निर्देश दिया कि धरसीवां के एक गांव में पायलट प्रोजेक्ट की तरह फ्लोराइड और आयरन हटाने के लिए यह प्लांट लगाया जाए। उन्होंने क्रेडाई द्वारा रायपुर के शासकीय भवनों में बनाए गए जल संग्रहण रिचार्ज पिट की तारीफ की और कहा कि ऐसे छोटे प्रयासों से बड़ी सफलता मिल सकती है। उन्होंने वाटर रिसाईक्लिंग करने के उपायों पर भी जोर दिया।

- Advertisement -
Ad image

राज्यापाल ने शिक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षक नियमित रूप से कक्षाएं ले और पीटीएम का परीक्षण करें। साथ ही इससे प्राप्त सुझावों को लागू करें। बच्चों और युवाओं में नशे की समस्या पर राज्यपाल ने गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र के अलावा अस्पताल, एम्स और साइकेट्रिस्ट की मदद से भी युवाओं को नशे की लत से निकालने की कोशिश की जानी चाहिए।

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण पर जोर देते हुए राज्यपाल ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि इस अभियान में सभी ने भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि पेड़ों के सर्वाइवल पर भी नजर रखी जाए। उन्होंने वन विभाग को रिप्लेसमेंट से बचने और इंडस्ट्रीज को पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया। राज्यपाल ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि हमें धान के अलावा अन्य फसलों के उत्पादन के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए। साथ ही जैविक कृषि, किचन गार्डन को भी अपनाने का सुझाव दिया।

इस बैठक में राज्यपाल के सचिव श्री सी. आर. प्रसन्ना, निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, राज्यपाल के उप सचिव श्रीमती हीना अनिमेष नेताम , पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

*राज्यपाल ने कला केंद्र की सराहना की*

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने जिला प्रशासन रायपुर द्वारा शुरू किए गए कला केन्द्र की सराहना की। उन्होंने स्वागत के दौरान कला केन्द्र के विद्यार्थी 11 वर्षीय आरिव झा के वायलिन वादन को सुना और प्रभावित होकर प्रशंसा की।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने मिशन अमृत 2.0 के कार्यों की समीक्षा की
Next Article कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?