Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: धनबादा कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच मामला अनसुलझा, एक तरफ प्रक्रिया लंबित होने के बावजूद क्रियान्वयन जारी , और आगामी 12 अप्रैल को धरना प्रदर्शन?
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

धनबादा कंपनी प्रबंधन और ग्रामीणों के बीच मामला अनसुलझा, एक तरफ प्रक्रिया लंबित होने के बावजूद क्रियान्वयन जारी , और आगामी 12 अप्रैल को धरना प्रदर्शन?

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 8, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

धरमजयगढ। जिले के धरमजयगढ़ तहसील अंतर्गत भालूपखना गांव में धनबादा कंपनी द्वारा नहर खुदाई के दौरान किसानों की कृषि भूमि में मिट्टी डंप कर दिए जाने के कारण, एवं कंपनी प्रबंधन द्वारा किए गए कई वादे सहित कंपनी का कार्यशैली से नराज ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त रहा । वहीं प्रभावित किसानों का कहना है कि मिट्टी डंप होने नहर के बने गढ्ढे के कारण वे अपने खेतों में खेती नहीं कर पा रहे। जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। इसी के चलते ग्रामीणों द्वारा स्थानीय प्रशासन व कंपनी प्रबंधन से मलबा हटवाने की मांग की जा रही थी।इस मामले को लेकर स्थानीय भाजपा युवा नेता मनीष राठिया, नीरज अग्रवाल, भगवान सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने एसडीएम धनराज मरकाम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद एसडीएम मरकाम एवं तहसीलदार धरमजयगढ़ अपनी टीम के साथ भालूपखना गांव पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की, जिसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम के सम्मान में आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया। हालांकि, यह खबर तेजी से फैल रही है, कि कंपनी और ग्रामीणों के बीच चल रहा विवाद सुलझा लिया गया है, जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों में रोष है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि उन्होंने केवल एसडीएम के सम्मान में आंदोलन को स्थगित किया है, न कि कंपनी प्रबंधन की मांगें पूरी होने के कारण। उनका कहना है कि कंपनी ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है और ना ही लोगों के हितों को लेकर कोई समाधान प्रस्तुत किया है। मामले में गांव के लोगों का कहना कि कंपनी प्रबंधन द्वारा पानी व्यवस्था सड़क निर्माण,पुलिया निर्माण अब तक नहीं करा पाया है। आगे उनका कहना है कि एसडीएम जब जांच में आये थे, तब एसडीएम के सामने कंपनी प्रबंधन के अधिकारियों द्वारा पानी व्यवस्था (बोरवेल) तत्काल करने की बात कही गई थी। लेकिन आज कई दिन बीत गए, बोरवेल नहीं बन सका। आगे उन्होंने बताया कंपनी प्रबंधन द्वारा प्रशासन के सामने तो वादे पुरे करने की दावा कर देते हैं, लेकिन बाद में लोगों को गुमराह कर दिखावा ही कर जाते हैं।
इस संबंध में भाजपा युवा नेता मनीष राठिया ने कहा कि यह खबर फैल गई कि “विवाद सुलझ गया है”, पूरी तरह सही नहीं है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की मांगें अभी तक पूरी नहीं हुई हैं, एसडीएम धरमजयगढ के जांच में आने पर महज किसानों के खेतों से मलबा हटवाया गया। कंपनी ने कई वादे भी किए हैं,उसको पुर्ण करे,यदि समय पर समाधान नहीं निकला तो 12 अप्रैल को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जानकारी भी पहले ही एसडीएम को ज्ञापन के माध्यम से दे दी गई है। और हम समय का इंतजार कर रहे हैं।

लेकिन वहीं मजेदार बात यह कि प्रक्रिया लंबित होने के बावजूद क्रियान्वयन जारी है। बता दें, मिली जानकारी अनुसार धनवादा कंपनी धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भालूपखना में लघु जल विद्युत परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर अभूतपूर्व परिस्थितियां सामने आई हैं,जिसमें इस परियोजना में प्रभावित होने वाले वन भूमि के व्यपवर्तन के लिए वन मंजूरी की प्रक्रिया फिलहाल लंबित है। बावजूद इसके प्रभावित वन भूमि के साथ साथ गैर वन भूमि पर प्रोजेक्ट का धड़ल्ले से क्रियान्वयन किया जा रहा है। और इस पूरी कवायद में स्थानीय प्रशासनिक तंत्र का जबरदस्त प्रोत्साहन देखने को मिल रहा है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पत्थलगांव में कांग्रेस का पुतला दहन, राज्य सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर साधा निशाना
Next Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जशपुर जिले के विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?