Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: अनाज भण्डारण योजना का जिले को मिले लाभ, समितियों का करें चिन्हांकन-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

अनाज भण्डारण योजना का जिले को मिले लाभ, समितियों का करें चिन्हांकन-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 2, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 2 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री ‘सहकार से समृद्धि’ योजना अंतर्गत कार्य योजना के संबंध में जिला सहकारी विकास समिति (डीसीडीसी) की बैठक ली। कलेक्टर श्री गोयल ने प्रधानमंत्री सहकार से समृद्धि योजना के तहत जिले में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भण्डारण योजना के तहत गोदाम निर्माण, प्रधानमंत्री जनऔषधि एवं अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के क्रियान्वयन के लिए बनाए गए कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर श्री टोप्पो उपस्थित रहे।
उप पंजीयक जिला सहकारिता संस्थाएं श्री सी.एस.जायसवाल ने जिले में विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना के तहत गोदाम निर्माण हेतु अतिरिक्त उपयुक्त पैक्स की पहचान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि योजनांतर्गत रायगढ़ एवं पुसौर के 3-3 समितियों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय के निर्देशानुसार प्रदेश में सहकारी आंदोलन को मजबूती प्रदान करने एवं इसकी जमीनी स्तर पर पहुंच बनाने हेतु राज्य शासन द्वारा जिला सहकारी विकास समिति का गठन किया गया है। जिले में खाद्यान्न भंडारण क्षमता की कमी को दूर करने के लिए सहकारी क्षेत्र में जिला सहकारी विकास समिति के माध्यम से अतिरिक्त उपयुक्त पैक्स की पहचान कर विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना को लागू करने के रूपरेखा बनायी गई है। जिसके तहत पैक्स समितियां में विगत 2 वर्ष की प्रगतिशील नेटवर्थ पूंजी बेहतर हो, विगत 3 वर्षों से समिति में 5 लाख से अधिक की लाभ की स्थिति, समिति के पास स्वयं अथवा शासकीय भूमि की पर्याप्तता, पैक्स समिति में अधिक से अधिक व्यापारिक गतिविधियां संचालित हो, रेलवे रेक पॉइंट से पैक्स की दूरी 25 किलोमीटर से अधिक ना हो जैसे मापदंड भारत सरकार सहकारिता मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है।
कलेक्टर श्री गोयल ने विभाग द्वारा दिए गए समितियों की गतिविधियों के साथ ही जारी मापदंड की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि मापदण्ड अनुसार अधिक से अधिक समितियों को शामिल करें। उन्होंने कहा कि जिले से अधिक से अधिक प्रस्ताव जाने चाहिए, ताकि जिले को अनाज भंडारण योजना का लाभ मिल सके। उप पंजीयक जिला सहकारिता संस्थाएं श्री जायसवाल ने कलेक्टर श्री गोयल को जानकारी देते बताया कि सहकारी क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के क्रियान्वयन हेतु जिला सहकारी विकास समिति द्वारा सहकारी गतिविधियों को सुधारने हेतु अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता समारोह के आयोजन हेतु सहकारिता कैलेंडर जारी किया गया है। जिसके तहत पैक्स समितियां के मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय स्तर पर नवीन समिति गठन कर प्रशिक्षण, समिति का पंजीयन, नए सदस्य बनाने की कार्यशाला एवं पैक्स में कॉमन सर्विस सेंटर की भूमिका, माइक्रो एटीएम से संव्यवहार तथा पैक्स में डिजिटल सेवाओं की जागरूकता, फसल चक्र परिवर्तन, केसीसी कार्ड, कृषि आदान शिविर तथा सहकारिता जागरूकता संबंधित शिविर लगाने, सहकारी समितियां के कर्मचारियों का लेखा-जोखा एवं लेखांकन प्रशिक्षण कार्यक्रम के साथ ही बेहतर कार्य करने वाले समिति तथा समिति कर्मचारियों को सम्मान के संबंध में कार्यक्रम आयोजित करना प्रस्तावित है। कलेक्टर श्री गोयल ने आयोजित कार्यक्रम में जुड़े अन्य विभागों के विभागीय अधिकारियों को सहयोग करने के निर्देश देते हुए कहा कि गतिविधियों के माध्यम से समितियों को बेहतर तरीके से क्रियान्वयन किया जाए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र में कार्य व्यवसाय को समीक्षा करते हुए कुल क्रय दवाईयों एवं विक्रय की समीक्षा की। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेश पटेल, मत्स्य पालन श्री एम.के.पाटले सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ‘मुन्ना भाई’ स्टाइल में ठगी, परीक्षा में साले को भेजा, पुसौर पुलिस ने आरोपी जीजा-साला को किया गिरफ्तार
Next Article गढ़उमरिया में हुई चोरी के आरोपी को जूटमिल पुलिस ने दबोचा, भेजा न्यायिक रिमांड पर

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya August 31, 2026
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026

Popular Post

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?