Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राज्यपाल रमेन डेका ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राज्यपाल रमेन डेका ने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की ली बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu April 1, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

मादक पदार्थों के तस्करी रोकने व नशा मुक्ति के लिए चलाएं विशेष अभियान

रायपुर, 01 अप्रैल 2025/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने दुर्ग जिला प्रवास के दौरान आज प्रशासनिक अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक मुद्दों पर ठोस दिशा-निर्देश दिए, जिसमें पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, जल संरक्षण और स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में प्रयासों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने शासकीय योजनाओं का लाभ उठा रहे लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा की और उनसे प्राप्त हो रही आमदनी के बारे में जानकारी प्राप्त की।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने हरियाली को बनाए रखने व पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिले में अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक उपहार साबित हो सकता है। यह हमारी ज़िम्मेदारी बनती है कि पर्यावरण की रक्षा के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएँ और उनका संरक्षण करें। एक पेड़ मां के नाम के तहत अभियान चलाकर प्रत्येक खाली स्थानों में पेड़-पौधे लगाकर उनका संरक्षण करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने लोगों को अपने घरों के बगीचों में स्कूल, कॉलेज, शासकीय कार्यालयों एवं अन्य खाली स्थानांे में वृक्षारोपण करने को कहा।
राज्यपाल श्री डेका ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की और पुलिस प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात नियमों के पालन में सख्ती बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया। आम जनता के हित के लिए वाहन चलाते समय हेलमेट, सीट बेल्ट एवं बिना नशा पान किए वाहन चलाते हुए यातायात नियमों का पालन कराने को कहा। उन्होंने वाहन चलाते समय लापरवाही नहीं बरतने पर जोर दिया। आम जनता को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने विशेष अभियान चलाने निर्देश दिए और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने को कहा।
राज्यपाल श्री डेका ने नशा मुक्ति के लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन पर जोर दते हुए कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुका है, जो व्यक्तियों के स्वास्थ्य को नुकसान पहुँचाता है। उन्होंने नशा मुक्ति के लिए सरकारी एवं गैर-सरकारी संगठनों पर नशा मुक्ति अभियान चलाने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि विशेष अभियानों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा सकता है। नशीले पदार्थो का अन्य राज्यों से अवैध रूप से आने वाले गांजा, चरस, कोकीन पर रोक लगाने की जरूरत है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को इस दिशा में सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
राज्यपाल श्री डेका ने जल संरक्षण की दिशा में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की प्रणाली के अलावा अधिकारियों से तालाबों, नदियों और जलाशयों में जल संचयन के उपायों पर ध्यान देने को कहा। रेन वाटर हार्वेसिं्टग से जल की बचत के साथ-साथ भूमि की जलवायु को भी बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही अमृत सरोवर, जल जीवन मिशन अंतर्गत कार्यों के माध्यम से पेयजलापूर्ति और जल स्तर ऊपर उठाने की दिशा में कार्य करने हेतु निर्देशित किया। राज्यपाल ने स्व सहायता समूहों को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाने पर बल दिया। उन्होंने इन समूहों को स्टार्टअप योजनाओं से जोड़ने और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करने की आवश्यक पहल करने को कहा। इस प्रयास से स्व सहायता समूह अपने व्यवसायों को बढ़ावा दे सकेंगे और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं। राज्यपाल ने लोगों को सरकार की मुद्रा लोन योजना से भी जोड़ कर लाभान्वित करने कहा। इसी प्रकार विभिन्न योजनाओं से जुड़े सहकारिता से संबंधित समितियों के सदस्यों को अंतर जिला एवं अंतर प्रदेश भ्रमण करा कर कार्य दक्षता बढ़ायी जाए। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने दुर्ग जिले की संक्षिप्त जानकारी के साथ जिले में क्रियान्वित योजनाओं और उपलब्धियों के संबंध में राज्यपाल को अवगत कराया। बैठक में संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, पुलिस महानिरीक्षक श्री आर.जी. गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, सहित समस्त विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी और विभिन्न योजनाओं के लाभान्वित हितग्राही उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu April 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने बैठक में आगामी दिनों के कार्यों की समीक्षा की
Next Article कक्षा एक में प्रवेश से पहले आंगनबाड़ी के बच्चों के बनेंगे जाति प्रमाणपत्र, कलेक्टर ने एसडीएम को दिए निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya October 18, 2026
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH October 16, 2026
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज़ एंड पावर लिमिटेड द्वारा खरसिया ग्राम (कनमुरा ) में चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया में कांग्रेस का बढ़ता जनाधार! विधायक उमेश पटेल के जनसंपर्क से प्रभावित होकर दर्रामुड़ा में 26 लोगों ने परिवार सहित थामा कांग्रेस का दामन
CHHATTISGARH Kharsiya
छाल में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक, देवी-देवताओं के दिव्य स्वरूप और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने मोहा जनमानस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?