Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का हुआ आयोजन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का हुआ आयोजन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 24, 2025 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

सक्ती, 24 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सक्ती श्री वासु जैन के मार्गदर्शन में जिले के चारों विकासखण्ड मालखरौदा, सक्ती, डभरा और जैजैपुर के 302 परीक्षा केन्द्रों में विगत दिवस नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत् राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान (उल्लास), बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान आकलन परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया। इस महापरीक्षा में जिले से पंजीकृत कुल 10335 परीक्षार्थी में से परीक्षा अर्हता पूर्ण करने वाले 8752 में से 7350 नव शिक्षार्थी शामिल हुए। इस महापरीक्षा अभियान में वे नव शिक्षार्थी शामिल हुए जिन्होंने 200 घंटे एवं प्रवेशिका पुस्तिका का सात अध्याय पठन-पाठन पूर्ण किये है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की सिफारिश के तहत् विकास लक्ष्य के अनुसार 2030 तक सभी युवा, प्रौढ़, पुरूष, एवं महिलाओं को शत्प्रतिशत बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान प्रदान कराना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया गया।
कलेक्टर श्री तोपनो के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एन.के चन्द्रा ने विकासखण्ड डभरा के परीक्षा केन्द्र जनपद प्राथमिक शाला देवरघटा, जनपद प्राथमिक शाला घिंवरा, शासकीय प्राथमिक शाला बरतुंगा एवं विकासखण्ड मालखरौदा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगझर तथा शासकीय प्राथमिक शाला सोनादुला का निरीक्षण किया गया। शिक्षार्थी हर्षोल्लास के साथ इस परीक्षा में भाग ले रहे थे जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। जिले के समग्र शिक्षा के सहायक नोडल अधिकारी श्री डी.पी. पटेल एवं जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता मिशन प्राधिकरण जिला सक्ती श्री एम.डी.दुबे के द्वारा विकासखण्ड सक्ती के शासकीय प्राथमिक शाला हरदा, शासकीय प्राथमिक शाला बोइरडीह और शासकीय प्राथमिक शाला सिंगनसरा का निरीक्षण किया गया जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला हरदा आदर्श उल्लास केन्द्र के चिन्हांकित किया गया है । इस महापरीक्षा को सफल बनाने में चारो विकासखण्ड के शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों का योगदान दिया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अवैध शराब के काले कारोबार पर रायगढ़ पुलिस का करारा वार!
Next Article धनबादा कंपनी के अधिकारियों पर ठगी का आरोप, असहाय महिला के प्रधानमंत्री आवास पर कब्जा!

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?