Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मांग एवं शिकायत से संबंधित आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे आवेदक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मांग एवं शिकायत से संबंधित आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे आवेदक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 18, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

कलेक्टर श्री गोयल ने प्राप्त सभी आवेदनों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायगढ़, 18 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के समक्ष जनदर्शन में आज मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू)के कर्मचारी वेतन भुगतान के संबंध में आवेदन दिए। उन्होंने बताया कि एमएमयू के सभी 5 कर्मचारी ब्लॉक लैलूंगा, घरघोड़ा, धरमजयगढ़ एवं खरसिया में श्रेय कार्पोरेशन के माध्यम से संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट (एमएमयू)के अंतर्गत पूर्ण निष्ठा एवं अनुशासन के साथ अपनी सेवाएं दे रहे है। लेकिन बीते चार माह से वेतन न मिलने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और घर-परिवार के पालन-पोषण में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने वेतन भुगतान की राशि शीघ्र दिलाए जाने संबंधी आग्रह किया। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को एमएमयू कर्मचारियों को उनका मानदेय भुगतान कराये जाने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि प्रति सप्ताह मंगलवार को कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष जनदर्शन का आयोजन होता है। जहां जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग अपनी समस्या, मांगों एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन लेकर आते है। जहां कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश देते है।
जनदर्शन में आज ग्राम-केनापाली की उषा उरांव एवं ग्रामवासी शासकीय बोरवेल पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा निजी कब्जा करने संबंधी शिकायत आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि ग्राम-केनापाली में पंचायत स्तर पर पूरे गांव के परिवारों के लिए पानी व्यवस्था हेतु विगत 10 वर्ष पूर्व शासकीय बोरवेल खुदवाया गया है। लेकिन वहीं गांव में निवास करने वाले कुछ लोगों द्वारा बोरवेल पर कब्जा कर मालिकाना हक जता रहे है तथा शासकीय वोरवेल के स्टाटर मशीन को अपने घर में रखे है। साथ ही शासकीय बोरवेल में पाईप लगाकर अपने घर में पानी का भरपूर उपयोग करते हुए अपने घर की बाड़ी एवं मवेशी धोने का भी कार्य कर रहे है। मोहल्लेवासियों द्वारा उन्हें मना करने पर वे लड़ाई झगड़े करते है। जिसके कारण मोहल्ले के अन्य लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। कलेक्टर ने श्री गोयल ने संबंधित तहसीलदार को उक्त जगह का मौका मुआयना करते हुए प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।
ग्राम-नंदेली की अंजली सिदार मिनीमाता योजना की राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन लेकर कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची थी। उन्होंने कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि श्रम विभाग में संचालित मिनीमाता योजना में उन्होंने आवेदन किया था। जिसके पश्चात आवेदन भी स्वीकृत हो गया है, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के पश्चात भी योजना से मिलने वाली राशि अब तक उनके खाते में अप्राप्त है। इसी तरह तहसील पुसौर के ग्राम-गोर्रा निवासी कृष्णचंद श्रीवास मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान राशि स्वीकृति व जांच पश्चात राशि के भुगतान में हो रही विलंब के संबंध में शिकायत आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वेच्छानुदान राशि 50 हजार रुपये स्वीकृत हुई है। लगभग साल भर बाद भी उक्त राशि प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति से कलेक्टर को अवगत कराया और स्वेच्छानुदान राशि को शीघ्र दिलाए जाने के संबंध में आग्रह किया। इसी तरह अन्य लोग राशन कार्ड, दिव्यांग पेंशन, चिकित्सा सहायता, बिजली बिल माफ सहित अन्य आवेदन लेकर आए थे। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए है। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 18, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आवास प्लस के लिए गांवों में चल रहा सर्वे, हितग्राही पंचायत में संपर्क कर जुड़वा सकते हैं नाम-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article सड़क सुरक्षा की अनोखी मुहिम: रायगढ़ पुलिस ने 50 महिला समेत ढाई सौ वाहन चालकों को बांटे हेलमेट

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?