Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रायगढ़ को विकास की राह पर लगातार आगे ले जाने के लिए काम करेंगे- वित्त मंत्री श्री.ओ.पी.चौधरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रायगढ़ को विकास की राह पर लगातार आगे ले जाने के लिए काम करेंगे- वित्त मंत्री श्री.ओ.पी.चौधरी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 15, 2025 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

रायगढ़ जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन समारोह हुआ आयोजित

रायगढ़, 15 मार्च 2025/ रायगढ़ जिला पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का प्रथम सम्मिलन व शपथ ग्रहण समारोह वित्तमंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मुख्य आतिथ्य में नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में संपन्न हुआ। वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि लोगों ने इतने व्यापक स्तर पर जो विश्वास आप सब पर जताया है उस पर एक टीम की तरह कार्य करते हुए खरा उतरने के लिए काम करना है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि रायगढ़ जिले में सकारात्मक बदलाव और विकास कार्यों नई रफ्तार देने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले सवा सालों में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जनहित के कार्यों को गति प्रदान की है। इस दौरान शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के किसानों को 1 लाख करोड़ रुपए खातों में अंतरित किए गए हैं। बीते दिनों किसानों को इस वर्ष के धान खरीदी के अंतर की राशि के 12 हजार करोड़ रूपये एकमुश्त दिए गए। इतनी बड़ी रकम किसानों को एक साथ पहली दफा दी गई है। जिसका असर रहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ी है। दोपहिया और ट्रैक्टर के बिकवाली में तेजी बनी रही। 70 लाख माताओं बहनों को प्रतिमाह 1 हजार की राशि महतारी वंदन योजना के माध्यम से दे रहे हैं। आवास निर्माण के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए सरकार गठन के पश्चात पहली कैबिनेट में 18 लाख आवास निर्माण के लिए मंजूरी प्रदान किया गया। पिछले सवा साल में आवास निर्माण के काम काफी तेजी से हो रहे हैं। राशि जारी होने के साथ आवासों के निर्माण में प्रगति आई है। कई हितग्राहियों के आवास अब बनकर तैयार भी हो चुके हैं। राम लला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को अयोध्याधाम और बनारस के दर्शन करवा रहे हैं। हाल ही में संपन्न कुंभ में प्रदेश सरकार ने प्रयागराज में 4 एकड़ में छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार किया था। जिसका लाभ छत्तीसगढ़ के कुंभ यात्रियों को मिला।
रायगढ़ के लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सभी को वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के नेतृत्व में रायगढ़ जिले में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि यह जिले के नागरिकों का भरोसा है जिसके कारण यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आप सभी को मिली है इस भरोसे पर खरा उतरने के लिए काम करना है।
इस अवसर पर नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि रायगढ़ जिले के विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है जिसे पूरा करने के लिए वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी के मार्गदर्शन में लगातार सभी मिलकर कार्य करेंगे। जिला पंचायत रायगढ़ के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की नव निर्वाचित टीम अपने रायगढ़ के विकास के अपने दायित्व को पूरा करने हर संभव प्रयास करेगी।
इस अवसर पर नगर निगम के महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, श्री अरूणधर दीवान, श्री उमेश अग्रवाल, श्री विजय अग्रवाल, श्री सत्यानंद राठिया, श्री गुरूपाल भल्ला, श्री विवेक रंजन रंजन सिन्हा, श्री गोपाल शर्मा, श्री मनहरण राठौर, श्री सतीश बेहरा, नगर पालिका अध्यक्ष खरसिया श्री कमल गर्ग, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सारंगढ़ श्री अजय नायक, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री महेश साहू, श्री सुभाष पाण्डेय, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अपर कलेक्टर श्री रवि राही सभी जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, नगर निगम के पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
*रायगढ़ में विकास की लिख रहे नयी इबारत-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी*
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि रायगढ़ में विकास कार्यों को नई पहचान देने के लिए कार्य कर रहे हैं। यहां 35 करोड़ की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण शुरू हो चुका है। इतवारी बाजार के साथ ऑक्सीजोन और पटेल पाली में आदर्श मंडी के निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। शहर की सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। रायगढ़ के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण केलो परियोजना के नहरों का काम जल्द पूरा करने के लिए बजट से 100 करोड़ रुपए प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही 291 करोड़ रुपए की अतिरिक्त प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। सपनई डैम का काम आगे बढ़ रहा है। घरघोड़ा से रायगढ़ तक सड़क निर्माण प्राथमिकता से पूरा करवाया गया। कसडोल से रायगढ़ को आने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। रायगढ़ में फिजियोथेरेपी कॉलेज, पुसौर में नर्सिंग कॉलेज व पंजीयन कॉलेज खुलेगा। रायगढ़ में कला एवं संगीत महाविद्यालय और हार्टिकल्चर कॉलेज खुलेगा। प्रयास विद्यालय का संचालन रायगढ़ में हो रहा है।
*नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ प्रथम सम्मिलन समारोह*
नगर निगम ऑडिटोरियम पंजरी प्लांट में आयोजित प्रथम सम्मिलन समारोह में जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती शीखा रविन्द्र गबेल व उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार सहित सभी नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुषमा खलखो, श्री गोपाल अग्रवाल, श्रीमती मुस्कान चौहान, श्रीमती लक्ष्मी जीवन पटेल, श्री ब्रजेश गुप्ता, श्रीमती भाग्यवती डोलनारायण नायक, श्री बलदेव कुर्रे, श्रीमती सतबाई छोटे लाल पटैल, श्री मुरलीधर राठिया, श्री रमेश बेहरा, श्री बंशीधर चौधरी, श्रीमती शांता भगत, श्रीमती रजनी राठिया, श्रीमती पूर्णिमा लाला सिंह बैगा, श्रीमती चन्द्रशेनी दुष्यंत राठिया, श्री पुनेश्वर प्रसाद राठिया ने पंचायती राज अधिनियमों के तहत पदीय दायित्वों के निर्वहन की शपथ ली।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article खेती बना सफलता की सीढ़ी: घनश्याम बागवानी फसल से कमा रहा लाखों रूपए
Next Article पतंजलि महिला संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?