Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर गोयल ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर गोयल ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण के दिए निर्देश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 11, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 11 मार्च 2025/ कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में प्रत्येक मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में आज जिले भर के लोग अपनी शिकायत एवं मांगों के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के सामने अपनी समस्याएं रखी। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का जांच कर प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रेखा चंद्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
रायगढ़ बैकुंठपुर निवासी निर्मल कुमार मरार अपने इलाज के संबंध में आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि घर में सिर के बल गिरने से बेहोश होकर कोमा में चले गए थे। रायपुर में इलाज करवाने के पश्चात डॉक्टरों ने बताया कि जीवन पर्यंत दवा चलेगी। उन्होंने बताया कि वे गरीबी रेखा के अंतर्गत आते है एवं स्वास्थ्य खराब होने के कारण किसी प्रकार का कार्य नहीं कर पाते। जिसके कारण तत्कालीन कलेक्टर से अनुरोध करते पश्चात उन्हें सिविल सर्जन के माध्यम से मेडिकल सुविधा प्राप्त हो रही थी। उन्होंने दवा खरीदने में हो रही परेशानियों के मद्देनजर कलेक्टर श्री गोयल से शासन की योजना अंतर्गत पंजीयन कर नि:शुल्क इलाज प्रदान करने का आग्रह किया। कलेक्टर श्री गोयल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्री निर्मल कुमार का तत्काल मौके पर समस्या का समाधान किया गया।
इसी प्रकार जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में कार्यरत चौकीदारों ने वेतन संबंधी समस्या को लेकर पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि अन्य जिले में कार्यरत चौकीदारों की अपेक्षा उन्हें कम वेतन प्राप्त होता है। उन्होंने आग्रह किया कि वेतन विसंगति दूर कर उनके सामान वेतन प्रदान किया जाए। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने डीईओ को जांच कर आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए। लैलूंगा निवासी श्रीमती ममता महंत अपने वेतन भुगतान की मांग लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनके पिता के सेवानिवृत्त के पश्चात से जल संसाधन संभाग धरमजयगढ़ में निरंतर रूप से अस्थाई कर्मचारी के रूप में साफ -सफाई का कार्य कर रही है। 30 अप्रैल से 2024 से वेतन नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर श्री गोयल से लंबित वेतन भुगतान की मांग की। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने संबंधित विभाग को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए।
तहसील पुसौर के ग्राम सूपा निवासी श्रीमती कांति पटेल शिकायत आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंची थी। उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बेटियां पायोनियर पब्लिक स्कूल कोड़ातराई में अध्ययनरत है। आर्थिक स्थिति खराब होने से समय पर शुल्क जमा नहीं करने पर उनकी बेटियों को स्कूल से निकल दिया गया। उनकी बेटियां आगे की पढ़ाई करना चाहती लेकिन स्कूल प्रबंधन द्वारा स्थानांतरण प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा। उन्होंने स्कूल प्रबंधन के फीस जमा करने में असमर्थता जाहिर करते हुए स्थानांतरण प्रमाण पत्र दिलवाने के आग्रह किया। कलेक्टर श्री गोयल ने डीईओ को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए।
तहसील पुसौर के ग्राम पुटकापुरी निवासी श्रीमती बसंती पटेल पीएम आवास के संबंध में आवेदन लेकर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत आवास सूची में नाम आने के बाद भी प्रथम किस्त की राशि नहीं मिल पायी है। उन्होंने पीएम आवास की किस्त की राशि प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर कलेक्टर श्री गोयल ने जनपद सीईओ पुसौर को आवेदन की जांच कर निराकृत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार राशन, विद्युत, राजस्व, आवास, रोजगार सहित विभिन्न मांगो एवं शिकायतों को लेकर आज लोग पहुंचे थे। कलेक्टर श्री गोयल ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का जांच कर समय-सीमा में प्राथमिकता निराकृत करें।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article खाद्य पदार्थों की बिक्री में हो स्वच्छता और गुणवत्ता, नियमित रूप से करें जांच-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article सारंगढ़ जिले के प्रथम जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने अजय जवाहर नायक

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?