Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: संभागीय सरस मेले को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

संभागीय सरस मेले को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu March 11, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

बिलासपुर, 11 मार्च 2025/संभाग स्तरीय सरस मेले को मिल रहा लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा बनाए गए विभिन्न सामग्री की खरीददारी करने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। मेले में कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण उत्पादों की बिक्री हो रही है। समूह की दीदियों द्वारा बनाई गई सामग्री को ग्राहकों ने सराहा। मेले में स्टालों के जरिए सामग्री की बिक्री से समूहों को अच्छी आमदनी हो रही है।
स्व सहायता समूहों के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने की अभिनव योजना है राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन। येाजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को विभिन्न आजीविका गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त करने के प्रयास किये जा रहे हैं। महिला समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए संभाग स्तरीय सरस मेले का आयोजन 9 मार्च से 12 मार्च तक किया गया है। मेले में दीदियों द्वारा बनाई गई सामग्री लोगों को लुभा रही है। खरीददारी करने पहुंची श्रीमती ज्योति ने बताया कि मेले में उन्होंने कोसा साड़ी की खरीददारी की है, कम कीमत पर बाजार में इस क्वालिटी की कोसा साड़ी मिलना मुश्किल है, उन्होंने अपील की कि लोग सरस मेले में आकर दीदियों का उत्साह बढ़ाएं। मेले में खरीददारी करने पहंुचे श्री सुरेश कुमार जांगडे ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास सराहनीय है, उन्होंने बताया कि मेले में दीदियों द्वारा बनाए गए गुणवत्तापूर्ण सामग्री कम कीमत पर उपलब्ध है। दीदियों द्वारा बनाए गए कोसा वस्त्र, हर्बल गुलाल, अगरबत्ती, हेंडमेड साबुन, सजावटी सामान, आचार, बड़ी, पापड़ सहित सभी सामग्री अच्छी गुणवत्ता के हैं जिसका लाभ लोगों को लेना चाहिए।
ग्राम पंचायत नेवरा स्व सहायता की दीदी श्रीमती अश्वनी बंजारे ने बताया कि वह समूह की सचिव है और महिलाओं को साबुन और सर्फ बनाने का प्रशिक्षण देती है। मेले में उनके समूह द्वारा बनाए गए हर्बल साबुन की अच्छी बिक्री हो रही है और उन्हें मुनाफा मिल रहा है। इसी तरह जांजगीर चांपा जिले कि मीनू देवांगन ने बताया कि उनके समूह द्वारा कोसे की साड़ियां बुनी जाती है जिससे समूह की दीदियां आत्मनिर्भर बनी है। कोरबा जिले से आई सुनीता कश्यप ने बताया कि उनके समूह द्वारा कोसा धागा बनाकर उससे साड़ियां बनाई जाती है जिससे समूह की 40 दीदियां आत्मनिर्भर है। मस्तूरी ब्लॉक से आई श्रीमती अंजली पाटनवार ने बताया कि उनके समूह द्वारा अगरबत्ती का निर्माण किया जाता है। समूह के पास अगरबत्ती बनाने की पांच मशीनें है जिससे वे अगरबत्ती निर्माण और पैकिंग का कार्य करती है। इस काम से 100 से अधिक महिलाओं को रोजगार मिला है, उन्होंने बताया कि समूह से जुड़कर महिलाओं में आत्मविश्वास आया है और वे घर से बाहर निकलकर अपनी आजीविका कमा रही है। सरकार द्वारा समूहों को उपलब्ध कराए जाने वाले ऋण से उन्हें काफी मदद मिलती है।
उल्लेखनीय है कि मुंगेली नाका मैदान में सरस मेले का आयोजन 9 मार्च से 12 मार्च तक किया गया है जहां दीदियों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है। सरस मेले का उद्देश्य स्व सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराना है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu March 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर ने सुनी जनदर्शन में लोगों की समस्याएं, आज जनदर्शन में 25 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए
Next Article होली से पहले कोतरारोड़ पुलिस का अवैध शराब पर शिकंजा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?