Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मतदान सामग्री के साथ मतदान दल उत्साह से हुए रवाना
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मतदान सामग्री के साथ मतदान दल उत्साह से हुए रवाना

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 10, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बिलासपुर, 10 फरवरी 2025/जिले में 11 फरवरी को होने वाले 7 नगरीय निकायों के 631 मतदान केन्द्रों के लिए आज निर्धारित केन्द्रों से मतदान सामग्री का वितरण सवेरे 8 बजे से किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अवनीश शरण ने कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में मतदान दलों से चर्चा कर अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सामग्री वितरण का जायजा लिया। मतदान दलों से मिलकर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने कहा है। इस अवसर पर एसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार और सीईओ श्री संदीप अग्रवाल भी मौजूद थे। 5 लाख 96 हजार से ज्यादा मतदाता आज 11 फरवरी को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। सवेरे 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। कलेक्टर ने लोगों से अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
कोनी स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में नगर निगम बिलासपुर अंतर्गत आने वाले 70 वार्डो की सामग्री वितरण के लिए बनाए गए काउंटर से सामग्री वितरण किया गया। सामग्री वितरण के लिए 300 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए गए थे। प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया। सामग्री वितरण के लिए बनाए गए काउंटर से मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों ने अपने-अपने मतदान केंद्र के लिए सामग्री प्राप्त की और अपने दल के साथ निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए। उनके साथ सेक्टर अधिकारी भी रवाना हुए। दल के साथ एक-एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहेंगे। जिले में निर्वाचन संपन्न कराने के लिए 2 हजार 776 मतदान कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनमें रिजर्व मतदान कर्मी भी शामिल है।
गौरतलब है कि जिले में 7 नगरीय निकायों में कुल 160 वार्ड हैं जिनके लिए 631 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। नगर पालिका परिषद तखतपुर के लिए सांस्कृतिक भवन राम नगर गेट के पास, नगर पालिका परिषद रतनपुर के लिए शहीद नूतन सोनी स्कूल, नगर पालिका परिषद बोदरी के लिए शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक शाला बोदरी, नगर पंचायत बिल्हा के लिए सांस्कृतिक भवन महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 05, नगर पंचायत कोटा के लिए सांस्कृतिक भवन डीकेपी स्कूल परिसर एवं नगर पंचायत मल्हार के लिए नवोदय विद्यालय मल्हार को स्ट्रांग रूम बनाया गया है। इनके अंतर्गत आने वाले मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए मतदान दलों को सामग्री वितरण कर यहां से आज रवाना किया गया। मतदान दलों को वितरित की गई मतदान सामग्री में बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, स्पेशल टैग, ग्रीन पेपर, मतपत्र, स्ट्रीप सील, कम्पाटमेंट और स्टेशनरी सहित अन्य चीजे शामिल है। मतदान केन्द्रों में मतदान दल पहुँच गये हैं। मतदान केन्द्रों में सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आयुष्मान योजना अंतर्गत फर्जी दावे करने वाले अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई
Next Article अवकाश लेकर पत्नी के साथ नामांकन और अन्य कार्य में संलिप्तता के कारण शिक्षक निलंबित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?