Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर-एसपी ने की मतदान तैयारियों की समीक्षा
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर-एसपी ने की मतदान तैयारियों की समीक्षा

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 7, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

बिलासपुर, 07 फरवरी 2025/कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण और एसपी श्री रजनेश सिंह ने आज मस्तूरी ब्लॉक के सचिव और कोटवार की बैठक लेकर त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग की दिशा-निर्देशों के अनुरूप तमाम तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। मस्तूरी ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 17 फरवरी को होने हैं। उन्होंने मतदान केन्द्रों की साफ सफाई, बिजली, पानी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। मतदाताओं के मार्गदर्शन के लिए संकेतक चिन्ह भी लिखने को कहा है। उन्होंने स्ट्रांग रूम का भी जायजा लिया। सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल, एसडीएम श्री प्रवेश पैकरा, जनपद सीईओ श्री भगत और तहसीलदार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
कलेक्टर-एसपी ने सबसे पहले मस्तूरी में सचिवों और कोटवारों की बैठक लेकर मतदान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने ग्राम पंचायत पचपेड़ी में आईटीआई भवन में भी सचिवों और कोटवारों की इस सिलसिले में बैठक लेकर महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कलेक्टर ने कहा कि हमें स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन इसके लिए मुस्तैद है। कोटवारों से कहा कि आपको लोगों के बीच संदेश देना है कि सब निर्भीक होकर मतदान करें। उन्होंने सभी को मतदान के प्रति जागरूक करने कहा। मतदानकर्मियों को लिए भी अच्छी व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जाबो के तहत लोगों को मतदान करने का संदेश दे। घर-घर जाकर लोगों को मतदान करने चुनई न्यौता दे।
एसपी ने कोटवारों और सचिवों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी प्रशासनिक व्यवस्था में महत्वपूर्ण हैं। निचले स्तर पर आपकी अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि गुण्डे बदामाशों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। निर्वाचन के दौरान आचार संहिता का पालन करवाना भी हमारी महती जिम्मेदारी है। सामूहिक तरीके से हम सभी को अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करना है। सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि मतदान केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधा हो, यह सुनिश्चित कर ले।
*स्ट्रांग रूम का लिया जायजा*
कलेक्टर-एसपी ने ग्रामीण मतदान के लिए डीएवी परसदा स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का जायजा लिया। उन्होंने निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुरूप सभी तैयारियां सुनिश्चित करने कहा। नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मल्हार में जवाहर नवोदय विद्यालय में स्ट्रांग रूम बनाया गया है। कलेक्टर ने यहां भी बारीकी से निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए।
*पचपेड़ी थाना का निरीक्षण*
कलेक्टर-एसपी ने पचपेड़ी थाने का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में सभी प्रकार के रिकॉर्ड का अवलोकन किया। फाईलों के संधारण और रख-रखाव की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल गुणवत्ता की जांच हेतु विशेष अभियान
Next Article बर्ड फ्लू की रोकथाम एवं सतत निगरानी के लिए रैपिड रिस्पांस टीम गठित

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया में भव्य सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षक-अधिकारी-कर्मचारियों को मिला ‘खरसिया गौरव सम्मान’
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, सहायक शिक्षक फेडरेशन ने सौंपा आवेदन
CHHATTISGARH RAIGARH September 5, 2026
शिक्षक दिवस पर खरसिया विधायक उमेश नंदकुमार पटेल ने विधानसभा क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया सम्मानित, गुरुजनों के चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद
CHHATTISGARH Kharsiya September 5, 2026
रायगढ़ में वन तस्करी के बड़े इंटरस्टेट सिंडिकेट का पर्दाफाश, तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH September 4, 2026

Popular Post

जन्माष्टमी पर रामचन्द शर्मा की अनूठी पहल, एक कप चाय के साथ पर्यावरण बचाने का संकल्प, हस्ताक्षर अभियान में उमड़ा जनसैलाब
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?