सक्ती 07 फरवरी 2025 // कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की उपस्थिति में आज जिला वेयर हाउस सक्ती में ईव्हीएम मशीनों का सीलिंग (कमीशनिंग) का कार्य किया गया। कमीशनिंग कार्य के दौरान नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए नियुक्त सभी रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा अपने अधीनस्थ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर व कमीशनिंग कार्य हेतु नियुक्त दल एवं मास्टर ट्रेनर्स के साथ उपस्थित होकर नगरीय निकायवार आबंटित मशीनों का कमीशनिंग कार्य किया गया। आगामी नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के लिए उपयोग में आने वाली ईव्हीएम मशीनों के सीलिंग (कमीशनिंग) का कार्य आज किया गया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के एस पैकरा, समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर की उपस्थिति में ईव्हीएम मशीनों का किया गया कमीशनिंग
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
