Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित हुआ ईवीएम डेमो प्रदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित हुआ ईवीएम डेमो प्रदर्शन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 3, 2025 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की दी गई जानकारी

रायगढ़, 3 फरवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के तहत आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए ईवीएम डेमो प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री राकेश कुमार गोलछा, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी निर्वाचन श्री समीर बड़ा उपस्थित रहे।
मास्टर ट्रेनर श्री राजेश डेनियल एवं श्री विकास रंजन सिन्हा ने ईवीएम डेमो प्रदर्शन में जानकारी देते हुए बताया कि सभी नगरीय निकायों में ईवीएम से मतदान होना है। इस बार के निर्वाचन में एम टू टाइप की मशीनें प्रयुक्त होंगी, जिसमें कंट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट का ही प्रयोग होगा। वहीं नगर निगम रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 24, 25, 36, 40, 42 एवं 47 में पार्षद पद के अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण एक के स्थान पर दो बीयू का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने ईवीएम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के स्थानीय नगरीय निकायों के निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिस इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन का उपयोग किया जा रहा है वह बहुपद, बहुस्थान वाली ईवीएम है जिसमें एक मतदाता द्वारा दोनों पदों के लिए दो बार बटन महापौर/अध्यक्ष तथा पार्षद पद के प्रत्याशियों के लिए मतदान किया जा सकता है। मास्टर ट्रेनर द्वय ने कंट्रोल यूनिट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल यूनिट के चार भाग हैं जिनमें डिस्प्ले सेक्शन, कैंडिडेट सेक्शन, रिजल्ट सेक्शन एवं बैलेट सेक्शन होते हैं। इसी तरह बैलेट यूनिट के संबंध में बताया गया कि बैलेट यूनिट में 16 बटन होते है। अंतिम (क्रमांक 16)बटन इंड बटन होता है। मतगणना के लिए मतगणना कक्ष में केवल कंट्रोल यूनिट ही लाई जाएगी।
मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम मतदान प्रक्रिया के संबंध में बताया कि मतदान अधिकारी क्रमांक 1 द्वारा मतदाता के सत्यता की पुष्टि के पश्चात मतदान अधिकारी क्रमांक-2 मतदाता रजिस्टर में सुसंगत प्रविष्टि और हस्ताक्षर लेगा। इसी प्रकार मतदान अधिकारी क्रमांक 3 सीयू पर बैलेट बटन दबाकर मत जारी करेगा। जिससे वोटिंग कम्पार्टमेन्ट में सीयू पर लाल बल्ब और बीयू पर हरा बल्ब जलेगा। तत्पश्चात मतदाता मतदान कर सकता है। मतदाता को महापौर या अध्यक्ष पद के लिए सफेद मतपत्र लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा, इसकी पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आएगी। इसी तरह पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा। जिसकी पुष्टि के लिए बीप की लंबी आवाज आएगी, जिसका मतलब होगा कि मतदान पूरा हुआ। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित अपने संशय को भी दूर किए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ग्राम झरियापाली में अवैध शराब की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस की छापेमारी, 20 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
Next Article सीएमओ घरघोड़ा के नेतृत्व में नगर में विशेष अभियान के तहत सघन सफाई अभियान

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर, अवैध क्लीनिकों के खिलाफ लगातार जारी है कार्रवाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 31, 2026
स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर खरसिया पुलिस का बड़ा एक्शन, स्कूल वाहनों की औचक जांच
CHHATTISGARH Kharsiya August 31, 2026
खाद की कालाबाजारी पर कलेक्टर का शिकंजा, 7 विक्रेताओं व फर्मों पर 80 हजार का अर्थदंड,सक्ती जिले में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर कोर्ट ने लगाया जुर्माना; चालान के जरिए शासकीय खजाने में जमा हुई राशि
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026
सट्टा के खिलाफ सक्ती पुलिस की सख्ती, पूर्व आरोपियों को समझाइश के बाद निकाला फ्लैग मार्च सट्टा छोड़ो–परिवार जोड़ो के नारों से गूंजा सक्ती शहर, पुलिस ने दिया “सट्टा मुक्त सक्ती” का संदेश
CHHATTISGARH sakti August 31, 2026

Popular Post

शतरंज एकाग्रता और धैर्य का खेल- राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह
CHHATTISGARH RAIGARH
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?