Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: बीजापुर: पत्रकार मुकेश हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन, इंजीनियर कोड़ोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज; भ्रष्टाचार के आरोप में कई अधिकारियों पर शिकंजा, गिरफ्तारी की तलवार लटकी…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
माँ की कृपा से मिलती है संतों और परमात्मा की कृपा : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी
CHHATTISGARH Kharsiya
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
CHHATTISGARH Raipur
CGPSC परीक्षा की पारदर्शिता पर कांग्रेस का बड़ा सवाल: 1:3 अनुपात, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक निर्धारण पर उठाई आपत्ति
CHHATTISGARH RAIGARH
यात्री बसों की जांच में 42 संचालकों पर कार्रवाई, 55 हजार 700 रुपये वसूला गया जुर्माना
CHHATTISGARH RAIGARH
लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

बीजापुर: पत्रकार मुकेश हत्याकांड के बाद बड़ा एक्शन, इंजीनियर कोड़ोपी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज; भ्रष्टाचार के आरोप में कई अधिकारियों पर शिकंजा, गिरफ्तारी की तलवार लटकी…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu February 2, 2025 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

बीजापुर।पत्रकार मुकेश की हत्या के बाद राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। हत्या के आरोपी सुरेश चंद्राकर द्वारा गंगालूर-मिरतुर सड़क निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा करने के बाद, पीडब्ल्यूडी के कार्यपालन अभियंता ने मामले में कई वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

इस मामले में रिटायर्ड ईई बी.आर. ध्रुव, एसडीओ आर.के. सिन्हा और इंजीनियर जी.एस. कोड़ोपी के खिलाफ गंगालूर थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत धारा 3(5), 316(5) और 318(4) में केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के डर से अभियंता जी.एस. कोड़ोपी ने अग्रिम जमानत के लिए दंतेवाड़ा सेशंस कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ीं, एसआईटी करेगी कड़ी पूछताछ :कोर्ट के इस फैसले के बाद भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एसआईटी जल्द ही एसडीओ आर.के. सिन्हा से पूछताछ कर सकती है। जांच एजेंसियां साक्ष्यों के आधार पर उनकी भूमिका की गहराई से जांच कर रही हैं। इसके अलावा, पत्रकार मुकेश की हत्या में भी एसडीओ सिन्हा की संलिप्तता की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। फिलहाल, सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, क्या होंगे अगले कदम?
पत्रकार मुकेश हत्याकांड के बाद जिस तरह से भ्रष्टाचार का यह मामला उजागर हुआ है, उसने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि सरकार और जांच एजेंसियां आगे क्या कदम उठाती हैं और दोषियों पर कब तक कार्रवाई होती है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu February 2, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपित को हत्या के प्रयास अपराध में भेजा न्यायिक रिमांड पर
Next Article अवैध शराब बेचने वालों पर पूंजीपथरा पुलिस ने कसा शिकंजा, अलग-अलग कार्रवाई में 03 आरोपी गिरफ्तार, 52 लीटर महुआ शराब जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

माँ की कृपा से मिलती है संतों और परमात्मा की कृपा : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी
CHHATTISGARH Kharsiya September 16, 2026
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
CHHATTISGARH Raipur September 16, 2026
CGPSC परीक्षा की पारदर्शिता पर कांग्रेस का बड़ा सवाल: 1:3 अनुपात, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक निर्धारण पर उठाई आपत्ति
CHHATTISGARH RAIGARH September 16, 2026
यात्री बसों की जांच में 42 संचालकों पर कार्रवाई, 55 हजार 700 रुपये वसूला गया जुर्माना
CHHATTISGARH RAIGARH September 16, 2026
लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
CHHATTISGARH RAIGARH September 16, 2026

Popular Post

माँ की कृपा से मिलती है संतों और परमात्मा की कृपा : आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी
CHHATTISGARH Kharsiya
नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ
CHHATTISGARH Raipur
CGPSC परीक्षा की पारदर्शिता पर कांग्रेस का बड़ा सवाल: 1:3 अनुपात, मूल्यांकन प्रक्रिया और अंक निर्धारण पर उठाई आपत्ति
CHHATTISGARH RAIGARH
यात्री बसों की जांच में 42 संचालकों पर कार्रवाई, 55 हजार 700 रुपये वसूला गया जुर्माना
CHHATTISGARH RAIGARH
लव ट्रायंगल में 16 वर्षीय किशोर की हत्या, रायगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?