Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर कि अध्यक्षता मे समय सीमा कि बैठक संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर कि अध्यक्षता मे समय सीमा कि बैठक संपन्न

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 28, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

बेमेतरा 28 जनवरी 2025:- कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज मंगलवार को कलेक्टोरेट के दिशा सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक के दौरान कलेक्टर ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने अधिकारियों को जनहित से जुड़ी शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी स्थानीय निर्वाचन के मद्देनजर सभी संबंधित अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के उल्लंघन की कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निर्वहन करना होगा।
कलेक्टर ने बैठक में स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी सरकारी विभागों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि आचार संहिता के लागू होने के बाद किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि या सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की शिकायत नहीं आनी चाहिए।
उन्होंने निर्वाचन के दौरान सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर निगरानी समितियों को सक्रिय करने और किसी भी प्रकार की अनियमितता की तुरंत जांच कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को आचार संहिता का पालन करना अनिवार्य है, और इसकी अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अधिकारियों से यह भी कहा कि जनता में जागरूकता फैलाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं, ताकि वे भी आचार संहिता के नियमों से अवगत रहें और किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह गौरवपूर्ण आयोजन जिले की एकता और समर्पण का प्रतीक है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा की आगामी स्थानीय निर्वाचन में उन्हें दिए गए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें। साथ ही, उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए। कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा भी की। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी, ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों से समयबद्ध तरीके से फाइलों के निपटारे के निर्देश दिए। खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने चावल संग्रहण की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुनिश्चित करें कि सभी गोदामों में पर्याप्त मात्रा में चावल सुरक्षित रूप से जमा हो।
कलेक्टर रणबीर शर्मा ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समय पर कार्यालय पहुंचकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कार्यालय में उपस्थिति के नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए, जिससे सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में देरी न हो।
कलेक्टर ने सभी योजनाओं के कार्यान्वयन में वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योजनाओं में पारदर्शिता और अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी शासकीय कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होना चाहिए, और सभी कार्य समय पर और निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुसार पूरे होने चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्नेक बाइट (सर्पदंश) से संबंधित मामलों की जानकारी मांगी और इस दिशा में किए गए प्रयासों पर चर्चा की। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग से परीक्षा की तैयारियों के बारे में जानकारी लेते हुए, कलेक्टर ने शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और छात्रों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की तैयारी के दौरान बच्चों को अतिरिक्त मदद और मार्गदर्शन प्रदान किया जाए, ताकि वे अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकें। अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि वे शासकीय कार्यों में गुणवत्तापूर्ण और समर्पित कार्य करना सुनिश्चित करें, जिससे जिले का समग्र विकास हो और जनता को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। बैठक मे एडीएम अनिल वाजपेयी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे |

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article लंबे समय से अनुपस्थित 27 चिकित्सा अधिकारियों व विशेषज्ञ चिकित्सकों पर बड़ी कार्यवाही करते हुए किया गया सेवा मुक्त
Next Article खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा किया गया खाद्य तेलों और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच, कई प्रतिष्ठानों पर जुर्माना

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?