Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में ली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में ली राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 22, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

निर्वाचन कार्यक्रम व आदर्श आचार संहिता के संबंध में विस्तार से दी जानकारी

सक्ती, 22 जनवरी 2025/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के संबंध में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 20 जनवरी 2025 को निर्वाचन की घोषणा के उपरांत पूरे जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। जिले में कुल 06 नगरीय निकायों तथा 04 जनपद पंचायत क्षेत्रों में निर्वाचन होगा l उन्होंने बताया कि नगरपालिका, नगरपंचायत आम चुनाव अंतर्गत जिले में सक्ती, नया बाराद्वार, जैजैपुर, अड़‌भार, डभरा एवं चन्द्रपुर नगरीय निकायों में 11 फरवरी 2025 को चुनाव होगा तथा मतगणना 15 फरवरी 2025 को किया जायेगा । नगरीय निकायों हेतु नाम निर्देशन की प्राप्ति दिनांक 22 जनवरी 2025 से प्रारंभ होकर दिनांक 28 जनवरी 2025 तक निर्धारित किया गया है। प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संविक्षा (जांच) रिटर्निंग ऑफिसर स्तर पर दिनांक 29 जनवरी 2025 को किया जाना निर्धारित है तथा अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 निर्धारित किया गया है। नगरीय निकायों में मतदान दिनांक 11 फरवरी 2025 को प्रातः 08.00 बजे से अपरान्ह 05.00 बजे तक होगा। मतगणना एवं परिणामों की घोषणा दिनांक 15 फरवरी 2025 को किया जायेगा। जिले में नगर पालिका सक्ती के 17807, नगर पंचायत नया बाराद्वार के 7373, अड़भार के 6804, जैजैपुर के 7279, डभरा के 6979 तथा चन्द्रपुर के 5875 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया जायेगा । इस प्रकार जिले के 06 नगरीय निकायों में 52117 मतदाता हैं। इसके साथ ही बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को नगरीय निकायों के चुनाव हेतु स्ट्रांग रूम एवं गणना स्थल की जानकारी, त्रिस्तरीय पंचायतो के नामांकन हेतु नाम निर्देशन स्थलों की जानकारी आदि अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए नगरीय निकायों में निर्वाचन व्यय की सीमा आयोग द्वारा निर्धारित की गई है। नगरपालिका परिषद सक्ती में अधिकतम 08 लाख रूपये तथा नगर पंचायतों में अधिकतम 06 लाख रूपये निर्धारित है। अभ्यर्थियों को अपने व्यय का लेखा व्यय संपरीक्षक को अनिवार्य रूप से देना होगा। निर्वाचन व्यय के लिए अभ्यर्थी का स्वयं का एक बैंक खाता होगा जिससे ही निर्वाचन हेतु व्यय की जायेगी। जिसकी मॉनिटरिंग निर्वाचन आयोग द्वारा किया जायेगा। व्ययों के लिए आयोग द्वारा सामाग्रियों का दर निर्धारित किया गया है। उसी दर पर निर्वाचन में उपयोग होने वाले सामग्रियों का व्यय निर्धारित किया जायेगा ।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन सक्ती जिले अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतों का निर्वाचन 03 चरणों में सम्पन्न होगा। प्रथम चरण में जनपद पंचायत जैजैपुर के 78 ग्राम पंचायतों में, द्वितीय चरण में जनपद पंचायत मालखरौदा के 81 ग्राम पंचायतों में तथा तृतीय चरण में जनपद पंचायत सक्ती के 73 एवं डभरा के 90 ग्राम पंचायतों में इस प्रकार कुल 322 ग्राम पंचायतों में निर्वाचन सम्पन्न होगा l बैठक में कलेक्टर द्वारा नाम निर्देशन प्राप्त करना,नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि,नाम निर्देशन पत्रों की जांच ,अभ्यर्थिता वापस लेने की अंतिम तिथि ,अभ्यर्थियों के सूची का प्रकाशन , मतदान की तिथि, मतदान का समय,मतगणना, मतगणना का समय,मतों का सारिणीकरण, प्रथम चरण,द्वितीय चरण, तृतीय चरण के निर्धारित तिथियों में पूर्ण होगा। जिला सक्ती में 04 जनपद पंचायतों में कुल 523062 मतदाता हैं जिसमें पुरुष मतदाता 265519 तथा महिला मतदाता 266538 तथा थर्ड जेंडर मतदाता 05 हैं।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की घोषणा के पश्चात् आदर्श आचार संहिता पूरे जिले में लागू है। कोलाहल अधिनियम 1985 अंतर्गत ध्वनिविस्तारक यंत्रों के उपयोग के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत निर्वाचन संचालन हेतु वाहन, माईक, लाउडस्पीकर, पार्टी तथा अभ्यर्थी द्वारा कार्यालय खोलने तथा सभा, रैली इत्यादि के लिए नियमानुसार अनुमति लेना आवश्यक है। नगरीय निकायों तथा जनपद पंचायत स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से तथा जिला पंचायत स्तर पर अपर कलेक्टर सक्ती से अनुमति दी जायेगी ।आदर्श आचार संहिता लागू रहने तक जिला के सीमा क्षेत्र में समस्त अस्त्र-शस्त्र (जैसे- बन्दूक, रायफल, रिवाल्वर, पिस्टल, भाला, बरछी, गुप्ती) लायसेंसधारियों से उनके अस्त्र-शस्त्र नजदीकी पुलिस थाना में जमा रहेगा । इस प्रकार जिले के सभी नगरीय निकायों तथा त्रिस्तरीय पंचायतों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष निर्वाचन सम्पन्न कराया जाएगा l बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के एस पैकरा, निर्वाचन कार्यालय के श्री राधेश्याम साहू, श्री श्रवण गभेल सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे l

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजा: कोतवाली, जूटमिल, खरसिया, घरघोड़ा, पूंजीपथरा की कार्रवाई में 86 लीटर महुआ शराब जप्त, 06 आरोपी गिरफ़्तार
Next Article रायगढ़ नगरीय निकाय अंतर्गत विभिन्न वार्डों से पार्षद पद हेतु 14 अभ्यर्थियों ने लिए नामांकन पत्र

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?