सक्ती, 21 जनवरी 2025/ छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 13 के अंतर्गत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला-सक्ती श्री अमृत विकास तोपनो ने नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किये हैं। जारी आदेश के तहत नगर पालिका परिषद सक्ती के लिए रिटर्निग ऑफिसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ती श्री अरुण कुमार सोम और सहायक रिटर्निग ऑफिसर मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती श्री सौरभ तिवारी को नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत नया बाराद्वार के लिए रिटर्निग ऑफिसर तहसीलदार नया बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर और सहायक रिटर्निग ऑफिसर मुख्य नगर पालिका अधिकारी नया बाराद्वार श्री पुनीत कुमार वर्मा को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत जैजैपुर के लिए रिटर्निग ऑफिसर तहसीलदार जैजैपुर श्री लक्ष्मीकांत कोरी और सहायक रिटर्निग ऑफिसर नायब तहसीलदार हसौद श्री भीष्म पटेल को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत अड़भार के लिए रिटर्निग ऑफिसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरौदा श्री रूपेंद्र पटेल और सहायक रिटर्निग ऑफिसर मुख्य नगरपालिका अधिकारी अड़भार श्री आनंद राय को नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत डभरा के लिए रिटर्निग ऑफिसर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डभरा श्री बालेश्वर राम और सहायक रिटर्निग ऑफिसर मुख्य नगर पालिका अधिकारी डभरा श्री बोध राम दिनकर को नियुक्त किया गया है और नगर पंचायत चंद्रपुर के लिए रिटर्निग ऑफिसर प्रभारी तहसीलदार चंद्रपुर श्री अनुराग भट्ट को और सहायक रिटर्निग ऑफिसर मुख्य नगर पालिका अधिकारी चंद्रपुर श्री रामसंजीवन को नियुक्त किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए रिटर्निंग ऑफिसर व सहायक रिटर्निंग ऑफिसर किया नियुक्त
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
