रायगढ़। डेंगू नियंत्रण के लिए शुक्रवार को जन जागरूकता अभियान शहर के 31 किया गया इस दौरान कलर पटना जल में भारी पत्रों एवं डोर टू डोर सर्वे कर डेंगू के संबंध में नियंत्रण और बचाव के संबंध में जानकारी दी गई।
निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने सीएमएचओ कार्यालय, मितानिन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों की टीम को शहर में डेंगू नियंत्रण के लिए डोर टू डोर अभियान चलाने और लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के तहत सभी सफाई दरोगा द्वारा अपने-अपने वार्डों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान वार्ड के प्रत्येक घर में जाकर टीम के सदस्यों ने लोगों को डेंगू मलेरिया से बचाव एवं नियंत्रण की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान लोगों के घरों के बाहर स्थित कोटाना, कूलर, गमले, फ्लावर पॉट, टायर आदि में जमे पानी की सफाई की गई। इसी तरह लार्वी साइट दवा का छिड़काव, पानी जमे स्थानों और पात्रों पर किया गया। पहले दिन शहर के 32 वार्डों में डोर टू डोर जागरूकता अभियान से लोगों को डेंगू नियंत्रण एवं बचाव सहित दवा लार्वी साइट दवा छिड़काव किया गया। सर्वे के दौरान जनप्रतिनिधियों वार्ड पार्षद का भी सहयोग टीम के सदस्यों ने लिया। इसमें सफाई दरोगा राकेश मिश्रा द्वारा वार्ड क्रमांक 27 28 33 34 35 में डोर टू डोर सर्वे कराया गया। इसी तरह वार्ड क्रमांक 32 में शाम के समय फागिंग किया गया। सफाई दरोगा कमलेश मिश्रा द्वारा वार्ड क्रमांक 16 1 15 40 में सर्व एवं वार्ड क्रमांक 16 में फॉगिंग कराया गया। सफाई दरोगा कविता बहरा द्वारा वार्ड क्रमांक 9 10 11 12 13 17 में सर्वे और वार्ड क्रमांक 8 12 13 17 में फॉगिंग कराया गया। सफाई दरोगा अरुण यादव द्वारा वार्ड क्रमांक 6,46, 45 में सर्वे और वार्ड क्रमांक 5 में फॉगिंग कराया गया। सफाई दरोगा संजय यादव द्वारा वार्ड क्रमांक 2123 2447 48 26 में डोर टू डोर सर्वे कर लोगों को डेंगू नियंत्रण से संबंधित जानकारी दी गई और वार्ड क्रमांक 21 में फॉगिंग कराया गया। सफाई दरोगा अरविंद द्विवेदी द्वारा वार्ड क्रमांक 18 20 29 30 31 36 37 38 में डोर टू डोर सर्वे और वार्ड क्रमांक 38 में फॉगिंग कराया गया। कमिश्नर श्री चंद्रवंशी ने डेंगू नियंत्रण एवं बचाव के लिए सतत रूप से डोर टू डोर सर्वे करने एवं नियमित फॉगिंग करने के निर्देश दिए हैं।
32 वार्डों में किया गया डेंगू जागरूकता सर्वे 0 9 वार्ड में किया गया फागिंग
