Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: 33वां अहीर नृत्य कला महोत्सव एवं छेरछेरा महोत्सव संपन्न
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

33वां अहीर नृत्य कला महोत्सव एवं छेरछेरा महोत्सव संपन्न

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 16, 2025 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

बिलासपुर। 13 जनवरी 2025 सोमवार को ग्राम देवरहट में अहीर नृत्य कला परिषद देवरहट द्वारा 33 वां अहीर नृत्य कला महोत्सव एवं छेरछेरा महोत्सव का आयोजन किया गया। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मंतराम यादव के कुशल मार्गदर्शन में इस आयोजन के प्रथम सत्र में श्री बुधराम यादव के मुख्य आतिथ्य एवं पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी की अध्यक्षता, डॉ. डी.डी. महंत, डॉ. गंगाधर पटेल पुष्कर, डॉ. राघवेन्द्र दुबे, डॉ. अलका यादव, के विशिष्ट आतिथ्य में काव्य गोष्ठी हुई, जिसमें सर्वश्री जगदीश देवांगन, अशोक कुमार यादव, डॉ. ललिता यादव, अन्नपूर्णा यादव, डॉ. दीनदयाल यादव नीलेश, राकेश गुप्त निर्मल, रश्मि गुप्ता, शीतल पाटनवार, अंजनी कुमार तिवारी सुधाकर, केदार दुबे, हरिश यादव, रामभरोस यादव, डॉ. अंकुर शुक्ला, ज्वाला प्रसाद कश्यप आदि ने काव्यपाठ किये। भजन मंडली देवरह की टीम इंद्रासन कश्यप के नेतृत्व में बहुत ही सुंदर भजन सुनाए। सभी कवियों एवं कवयित्रियों को शॉल, श्रीफल से सम्मान किया गया। श्री बुधराम यादव ने मुख्य आतिथ्य की आसंदी से डॉ. मन्तराम यादव द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना करते हुए सुमधुर स्वर में काव्य पाठ किया। अंजनी कुमार तिवारी ने शासन द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का वर्णन करते हुए डॉ. मंतराम यादव की तकलीफ, कार्यक्रम मैदान को बेजा कब्जा किए जाने का उल्लेख करते हुए काव्य पाठ किया जो सबको भाया।
द्वितीय सत्र में दइहान में यादव शौर्य प्रदर्शन (राउत नाच) हुआ जिसमें अहीर नृत्य दल, देवरहट, हरनाचाकर, पीपरखूंटा, झोथा नवागांव, बांधा, बुधवारा, मोतिमपुर, बराही आदि के नृत्य दलों ने ओजपूर्ण शौर्य प्रदर्शन कर हजारों दर्शकों का दिल जीत लिया। सभी दलों को समिति द्वारा नगद पाँच-पाँच हजार रुपये, राजेश चंद्राकर द्वारा एक-एक हजार रूपये माननीय उप मुख्यमंत्री द्वारा सभी दलों को पाँच-पाँच हजार रुपये की स्वेच्छानुदान पुरस्कार दिया गया। तत्पश्चात परम्परानुसार तीन साहित्यकार सर्वश्री अजय शर्मा, धमनी, डॉ. विवेक तिवारी बिलासपुर, रश्मि रामेश्वर गुप्ता बिलासुर को प्रतीक चिन्ह, शॉल, श्रीफल, अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन तेरस यादव ने किया। सम्मान की कड़ी में यादव समाज की नवनियुक्त अधिकारी, कर्मचारी जिसमें सर्वश्री सोनल यादव आबकारी अधिकारी, सहोरिक यादव नायब तहसीलदार, कु. चित्रेखा, कु. रोशनी, सुभाष यादव सभी एसआई, तेजनारायण यादव प्लाटून कमांडर का शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर निर्वाचित मंडल अध्यक्षों, विशिष्ट अतिथियों का शॉल, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मान के पश्चात यादव शौर्य प्रदर्शन का अद्भुत झाँकी, नृत्य, संगीत, शौर्य के त्रिवेणी संगम का हजारों लोगों ने आनंद लिया। बालक, वृद्ध, नारी सभी मंत्रमुग्ध हो गए, अहीर नृत्य कला परिषद देवरहट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मंतराम यादव ने अपने पूज्य गुरुदेव स्वामी शारदानंद सरस्वती जी के द्वारा इस झाँकी को लीलाओं में एक लीला कहा गया है, यह रासलीला का अंग है तथा संस्कृति और संस्कार यहाँ है कहे हुए उनके आशीर्वचन को दुहराया तथा यादवी संस्कृति के साथ-साथ हिन्दू संस्कृति को संरक्षित रखने का एक प्रयास है बताया गांव क्षेत्र में विगत 33 वर्षों से सतत् यह महोत्सव मनाया जाना अपने आप में ऐतिहासिक है। डॉ. यादव ने कहा हम सबको कर्तव्य है संस्कृति बचाना अन्यथा हमारी पहचान मिट जाएगी पाश्चात्य या नकल से बचने का सुझाव दिए।
उपस्थित सभी अतिथियों ने डॉ. मंतराम यादव के इस प्रयास को सराहा है जिसमें धनीराम यादव भाजपा नेता का उद्बोधन डॉ. मंतराम के बारे में उल्लेखनीय रहा। शासन को ऐसे कर्मठ, संस्कृति, संवाहक डॉ. मंतराम यादव को उचित सम्मान देने की भी अतिथियों, कवियों के साथ-साथ पूर्व विधायक चंद्रप्रकाश बाजपेयी ने जोर दिया। ब्रजेश साहू ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर समाज सेवी घुरऊ राम यादव, डॉ. नागेश यादव, मोहन यादव, अशोक यादव, रोहित यादव, मूरित राम यादव, डेरहा यादव, मनहरण यादव, बड़कू यादव, फूलचंद यादव, रामजी यादव, गणेश यादव, राजू पाठे, ताम्रध्वज कश्यप, संतोष यादव, पप्पू यादव, दिनेश यादव, भानू कश्यप, इंद्रासन कश्यप, के.पी. जांगड़े, के.पी. दीक्षित, डॉ. संतोष यादव आदि उपस्थित थे। वीरन्द्र यादव, दादू यादव, मुन्ना यादव, रामजी यादव, वृंदावन यादव का प्रदर्शन में संचालन करने का सहयोग सराहनीय रहा। संचालन मोतीराम यादव एवं तेरस यादव ने किया अंत में आभार प्रदर्शन डॉ. मंतराम यादव ने किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 16, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article धान चोरी मामले में खरसिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Next Article खरसिया में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेलमेट रैली का आयोजन, नागरिकों को सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की दी गई जानकारी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?