Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: तेलीकोट पंचायत में राजस्व शिविर का लाभ नहीं पहुंचा, सचिव-सरपंच की लापरवाही उजागर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

तेलीकोट पंचायत में राजस्व शिविर का लाभ नहीं पहुंचा, सचिव-सरपंच की लापरवाही उजागर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 14, 2025 CHHATTISGARH
Share
2 Min Read

खरसिया।खरसिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत तेलीकोट में शासन द्वारा आयोजित राजस्व जनसमस्या निवारण शिविर ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित नहीं हो पाया। पंचायत के सचिव राखी खूंटे और सरपंच उमा शंकर सिदार द्वारा शिविर की जानकारी मुनादी के माध्यम से जनता तक नहीं पहुंचाई गई, जिसके चलते ग्रामीण शिविर में अपनी समस्याओं का निराकरण कराने नहीं आ सके।

शिविर में मौजूद पटवारी द्वारा मौके पर समस्याओं का समाधान न करने की शिकायत भी सामने आई। ग्रामीणों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों को पटवारी केवल एकत्र कर रहे थे और समाधान के लिए “बाद में होगा” कहकर टालमटोल कर रहे थे। जब संवाददाता शिविर में पहुंचे तो पटवारी खाली बैठे नजर आए। पूछताछ में पटवारी ने बताया कि उन्होंने पंचायत को शिविर की जानकारी दे दी थी, लेकिन पंचायत द्वारा मुनादी कराई गई या नहीं, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

- Advertisement -
Ad image

यह शिविर शासन-प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल थी, लेकिन सचिव और सरपंच की लापरवाही के कारण इसका लाभ ग्रामीणों को मौके पर नहीं मिल सका। शिविर के दौरान सचिव और सरपंच भी नदारद रहे, जिससे पंचायत प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही उजागर हुई।

खरसिया तहसीलदार ने संवाददाता से बातचीत में कहा कि “जिन आवेदनों का निराकरण मौके पर किया जा सकता है, उन्हें तत्काल हल किया जा रहा है। वहीं, जटिल मामलों का निराकरण कार्यालय में किया जाएगा।” तहसीलदार ने यह भी कहा कि “यदि आवश्यक हुआ तो ग्रामीणों की सुविधा के लिए दोबारा शिविर आयोजित किया जाएगा।”

ग्रामीणों ने पंचायत सचिव और सरपंच के प्रति नाराजगी व्यक्त की और प्रशासन से मांग की कि भविष्य में ऐसे शिविरों का लाभ जनता को सही समय पर मिले। यह मामला पंचायत प्रशासन की लापरवाही का बड़ा उदाहरण है, जहां एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना ग्रामीणों तक पहुंचने में असफल रही। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस लापरवाही पर क्या कदम उठाता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ग्राम दनौट में अवैध शराब बेचने वाली महिला गिरफ्तार, चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई में गई जेल
Next Article लोगों को घर बैठे मिले रही शासकीय सुविधाएं, अब घर बैठे बनवाएं राशन कार्ड , बर्थ सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?