Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जनसमस्याओं के निराकरण के लिए हर मंगलवार लग रहा जनदर्शन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जनसमस्याओं के निराकरण के लिए हर मंगलवार लग रहा जनदर्शन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 7, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 7 जनवरी 2025/ जिला प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के निराकरण की दिशा में एक सकारात्मक पहल के रूप में साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम आज कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में आयोजित हुआ। जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी समस्याएं एवं मांग से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे प्राथमिकता के आधार पर इनका समाधान सुनिश्चित करें। जनदर्शन में आज जनसामान्य ने भूमि और राजस्व से संबंधित विवाद, जमीन के दस्तावेज, नामांतरण, सीमांकन सहित सरकारी योजनाओं का लाभ जैसे पेंशन, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं से संबंधित आवेदन दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
चांदमारी रायगढ़ के मो.साबिर इलेक्ट्रीकल ट्राई सायकल की मांग हेतु आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि नि:शक्तजन होने के कारण उन्हें कही भी आने-जाने में काफी दिक्कते होती है और हर समय किसी का सराहा लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रीकल ट्राई सायकल मिलने से वे बिना किसी अन्य के सहारे आना-जाना कर सकते है। इसी तरह वार्ड नं.3 मंगलूडीपा के चंदन शर्मा दिव्यांग राशि दिलाए जाने के संबंध में आए थे। उन्होंने कहा कि उनका पुत्र आयुष कुमार जो कि बचपन से ही दिव्यांग है, लेकिन आज पर्यन्त तक उन्हें किसी भी प्रकार की शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने अपने पुत्र के लिए दिव्यांगता राशि दिलाए जाने के संबंध में निवेदन किया। वार्ड नं 9 रियापारा के मोहल्लेवासी सामुदायिक भवन के पुन: निर्माण के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। मोहल्लेवासियों ने बताया कि यहां बने सामुदायिक भवन को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिना जानकारी के हमर क्लीनिक बनाने हेतु तोड़ दिया था। सामुदायिक भवन के न होने से यहां के रहवासियों को कई छोटे-मोटे कार्यों के लिए परेशानी होती है। अवैध उत्खनन रूकवाने के संबंध में अमलीभौना के रहवासियों जनदर्शन में आए थे। उन्होंने बताया कि अमलीभौना वार्ड क्रमांक 42 में शासकीय व नजूल भूमि में अवैध रूप से मुरूम खनन किया जा रहा है तथा भूमि में हरे-भरे पेड़ों को भी काटा जा रहा है।
शाला प्रबंधन एवं विकास समिति माध्य.शाला बर्रा के अध्यक्ष शिक्षक व्यवस्था के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि शा.मा.वि.बर्रा में शिक्षकों की कमी की वजह से वहां अध्ययन-अध्यापन का कार्य प्रभावित हो रहा है। जिसकी वजह से वहां के विद्यार्थी पढ़ाई के क्षेत्र में पीछे हो रहे है। ग्राम-चपले के करमचंद केवट प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए। तहसील घरघोड़ा के ग्राम-बिजारी निवासी दामोदर साहू जमीन का क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिए। उन्होंने कहा कि एसईसीएल बरौद द्वारा उनके खेत में मिट्टी डंप किया गया है। जिससे खेती-किसानी में नुकसान हो रहा है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ग्रामीण अंचलों के विकास को लेकर प्रतिबद्धता से कर रहे कार्य-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
Next Article कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम रायगढ़ के प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?