Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: निर्माण कार्यों के लिए अभी अनुकूल मौसम, तेजी से पूरे करवाएं कार्य ताकि मानसून के पहले दिखे अपेक्षित प्रगति-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

निर्माण कार्यों के लिए अभी अनुकूल मौसम, तेजी से पूरे करवाएं कार्य ताकि मानसून के पहले दिखे अपेक्षित प्रगति-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 7, 2025 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

26 जनवरी की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्री गोयल ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

कलेक्टर श्री गोयल ने ली समय-सीमा की बैठक

रायगढ़, 7 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की प्रगति की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने निर्माण एजेंसी से कहा कि सभी स्वीकृति प्राप्त कार्य तत्काल प्रारंभ करवायें। अभी निर्माण कार्यों के लिए अनुकूल मौसम है। इसका लाभ उठाते हुए पूरी तेजी से काम करवाएं, जिससे मानसून के पहले निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति देखने को मिले।
कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आयुष्मान कार्ड व वय वंदना के कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति को लेकर अंसतोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग माइक्रोप्लानिंग के साथ काम करें। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में प्रगति लाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी सीएमओ को उस विकासखण्ड के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के साथ समन्वय करते हुए वार्डों में डोर टू डोर अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खाद्य विभाग को आवश्यक समन्वय के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में अपार आईडी निर्माण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह शासन की अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है। इससे छात्रों के सारे रिकार्ड ऑनलाईन स्टोर रहेेंगे तथा उनके स्कूल परिवर्तन पर माईग्रेशन की प्रक्रिया भी आसान होगी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कुछ बच्चों के आधार कार्ड में जानकारी के संशोधन की आवश्यकता है। कलेक्टर श्री गोयल ने इसके लिए सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीएससी सेंटर में आवेदन करने तथा प्रकरणों का निराकरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तर से जरूरी समन्वय व मॉनिटरिंग के लिए संबंधित विभाग से जुड़े अधिकारी-कर्मचारियों को भी निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि शासन से जारी गाईड लाईन्स के अनुसार समारोह के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को विभागीय दायित्व सौंपे गए है। सभी अधिकारी अपनी तैयारी समय से पूर्ण कर लें। उन्होंने समारोह में मार्च पास्ट व बैंड, मंच व बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पेयजल, टेन्ट व साउण्ड सिस्टम की व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में उपलब्ध जगह का अच्छे से उपयोग करते हुए अधिक से अधिक लोगों की बैठने की व्यवस्था की जाएं। स्कूली बच्चे जो मार्च पास्ट में शामिल होंगे, उनके लिए ओआरएस, फल इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
*केलो परियोजना की नहरों का निर्माण जारी, कलेक्टर श्री गोयल ने की समीक्षा*
कलेक्टर श्री गोयल ने कार्यपालन अभियंता केलो परियोजना से नहरों के निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि फील्ड में काम पूरे संसाधन व मैन पावर के साथ होना चाहिए। इसकी नियमित मॉनिटरिंग व रिपोर्टिंग अनिवार्य रूप से की जाए। कही कोई समस्या आती है तो वहां एसडीएम व तहसीलदार से सहयोग लें, काम नियमित रूप से जारी रहना चाहिए।
*दिव्यांग छात्रों के यूडीआईडी कार्ड बनवाने समाज कल्याण विभाग को किया निर्देशित*
कलेक्टर श्री गोयल ने सभी दिव्यांग छात्रों के यूडीआईडी कार्ड (यूनिक डिसेबिलिटी आईडेन्टीटी कार्ड)निर्माण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने समाज कल्याण विभाग को शिक्षा विभाग के साथ मिलकर काम करते हुए जिले के सभी दिव्यांग छात्रों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनवाने के निर्देश दिए।
*धान खरीदी को लेकर बढ़ाए चौकसी, खरीदी केन्द्रों में धान को ढ़कने कैप कवर की रखें पर्याप्त व्यवस्था, ओआरएस व काढ़ा का करवाएं वितरण*
कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में धान खरीदी की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अवैध धान की आवक के रोकथाम को लेकर चेकपोस्ट व सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ायी जाए। धान खरीदी में संलग्न सभी अधिकारी-कर्मचारी पूरी मुस्तैदी से कार्य करें। उन्होंने खरीदी केन्द्रों से धान का उठाव जारी डीओ व टीओ के विरूद्ध अधिकतम क्षमता के साथ तेजी से करवाने के निर्देश डीएमओ व खाद्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले कुछ दिनों में बारिश की संभावना बन रही है। इसको लेकर सभी खरीदी केन्द्रों में जरूरी ऐहतियात बरती जाए। धान को ढ़कने के लिए कैप कवर की पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने खरीदी केन्द्रों के नियमित भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए। इसके साथ ही सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि फील्ड में निरीक्षण के दौरान पीडीएस शॉप का भी अनिवार्य रूप से निरीक्षण करने के लिए कहा। कलेक्टर श्री गोयल ने इसके साथ ही खरीदी केन्द्रों में कार्यरत हमालों व श्रमिकों को स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से ओआरएस व काढ़ा वितरित करने के निर्देश दिए।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article स्कूल से 100 मीटर के दायरे में तम्बाकू विक्रय पर हुई कार्रवाई
Next Article ग्रामीण अंचलों के विकास को लेकर प्रतिबद्धता से कर रहे कार्य-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?