Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ 3 जनवरी से
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

क्षेत्रीय सरस मेला का शुभारंभ 3 जनवरी से

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu January 1, 2025 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

क्षेत्रीय सरस मेला में महिला स्व-सहायता समूहों के द्वारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा

3 से 12 जनवरी तक शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा क्षेत्रीय सरस मेला का आयोजन

- Advertisement -
Ad image

रायगढ़, 1 जनवरी 2025/ उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य में 3 जनवरी 2025 को क्षेत्रीय सरस मेला का उद्घाटन समारोह रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, खरसिया विधायक श्री उमेश पटेल, धरमजयगढ़ विधायक श्री लालजीत सिंह राठिया, लैलूंगा विधायक श्रीमती विद्यावती सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल एवं महापौर नगर निगम श्रीमती जानकी काटजू उपस्थित रहेंगी।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्षेत्रीय सरस मेला 2025 का आयोजन 3 से 12 जनवरी 2025 तक रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा। क्षेत्रीय सरस मेला में महिला स्व- सहायता समूहों के द्व्रारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा। सरस मेला में राज्य के समस्त जिले के अलावा अन्य राज्य जैसे बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, गोवा, मध्य प्रदेश जैसे प्रदेश के महिला स्व-सहायता समूह के सदस्य शामिल होंगे। सरस मेला में बिहान कार्यक्रम से जुड़े महिला स्व सहायता समूह के दीदियों के उत्पाद को बाजार प्रदान करना, स्वरोजगार के अवसर तैयार करना, साथ ही महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने हेतु अवसर प्रदान करना है।
*स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित उत्पादों की लगाई जाएगी प्रदर्शनी*
क्षेत्रीय सरस मेला में स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित विशिष्ट उत्पादों की प्रदर्शनी एवं विक्रय, व्यंजन, खेलकूद जैसे फुगड़ी, रस्सा कस्सी, कबड्डी, खोखो, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, बैडमिंटन, बॉक्स क्रिकेट खेल खेले जाएंगे। विभिन्न विभागों के स्टाल के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रदर्शनी का आयोजन होगा। उक्त कार्यक्रम में 212 से अधिक स्टॉल लगाये जायेंगे। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले एवं अन्य राज्यों के स्टाल लगेंगे। इन स्टॉलो में महिला स्व-सहायता समूह द्वारा निर्मित हस्तशिल्प, हथकरघा, मसाला साबुन, अगरबत्ती, बड़ी-पापड़ जैसे उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जाएगा।
मिलेट्स उत्पाद एवं छत्तीसगढिय़ां व्यंजन के लगेंगे स्टॉल
इस अवसर पर महिला स्व-सहायता समूह द्वारा खेल कूद के साथ-साथ बिहान के अन्य कार्यक्रम जैसे लखपति दीदी, ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान, मॉडल सीएलएफ, विपणन, ब्रांडिंग जैसे अन्य गतिविधियां किये जायेंगे। साथ ही मिलेट्स के उत्पाद एवं उसके खाद्य पदार्थो, छत्तीसगढिय़ा व्यंजन एवं अन्य राज्यों से आये समूहों के द्वारा वहां के स्थानीय खाद्य पदार्थो के भी स्टाल लगाये जायेंगे।
*सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी प्रस्तुति*
क्षेत्रीय सरस मेला के दौरान शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में सायंकालीन समय में सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे स्थानीय नृत्य, गायन, नाटक, सफलता की कहानियों का प्रदर्शन स्व-सहायता समूह के महिलाओं के द्वारा किया जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu January 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article देवघर वैद्यनाथ धाम पहुंचे खरसिया के दर्रामुड़ा निवासी, नववर्ष पर किया दर्शन
Next Article अवैध शराब के खिलाफ खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, ग्राम रानीसागर में 8 लीटर महुआ शराब जब्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

ढिमरापुर में कीचड़ ने छीनी महिला की जान, कोतरा रोड ROB पर तेज रफ्तार ट्रक ने रिटायर्ड शिक्षक को कुचला; पत्नी गंभीर, शव सड़क पर रखकर चक्काजाम
CHHATTISGARH RAIGARH August 30, 2026
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?