Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

महतारी वंदन योजना से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त-वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 23, 2024 CHHATTISGARH
Share
6 Min Read

रायगढ़, 23 दिसम्बर 2024/ पीएम श्री नटवर स्कूल, रायगढ़ में आज महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को शाल-श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी वर्चुअल रूप से जुड़े रहे। सम्मान समारोह में सासंद श्री राधेश्याम राठिया, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, श्री सुभाष पाण्डेय, श्रीमती शोभा शर्मा, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीपीओ श्री एल.आर.कच्छप सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत खुशी की बात है कि शासन को महतारी वंदन योजना को संचालित करते हुए 10 माह हो गया है और आज हितग्राही महिलाओं का सम्मान किया जा रहा है । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के नेतृत्व में देश की सबसे बड़ी योजना के माध्यम से आज 70 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल रहा है, इसके साथ ही जिले में 3 लाख से अधिक महिलाओं का पंजीयन है वहीं 277 करोड़ से अधिक रुपए सीधे उनके खाते में प्रदान कर महिलाओ को सशक्त करने का कार्य किया गया। जिससे महिलाएं घर की जिम्मेदारी बखूबी निभाने के साथ ही आर्थिक रूप से सशक्त हो रही है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि हम सबको मिलकर जिले के विकास के लिए काम करते हुए रायगढ़ को नई ऊंचाई तक पहुंचना है। आज सरकार किसानों के हित में 31 सौ रुपए पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी कर रही। वहीं 18 लाख परिवारों को पीएम आवास से लाभान्वित कर रही है। रामलला दर्शन योजना से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम ले जाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है, रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। जिले एवं शहर में विकास के लिए निरन्तर कार्य किए जायेंगे।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए रायगढ़ में नालंदा परिसर का निर्माण करवाया जा रहा है। इसी प्रकार रायगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालय संचालित हो रहा है, जहां 9 वीं से बारहवीं तक नि:शुल्क शिक्षा के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने महिलाओं से कहा कि अपने बच्चों को प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अच्छे से तैयारी करवाएं ताकि अधिक से अधिक बच्चों को इस विद्यालय का लाभ मिल सके सके। उन्होंने कहा शहर में दीदी सदन के साथ अन्य स्थानों में महिलाओं को बेहतर एवं सुव्यवस्थित भवन प्रदान करने महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है।
लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना का संचालन कर रही है। जिससे निश्चित तौर पर महिलाएं सशक्त हुई है। महतारी वंदन योजना से महिलाएं अपनी छोटी बड़ी जरूरतों को पूरा करने के साथ ही बचत कर पा रही है। बचत की राशि से पेंशन योजना का लाभ ले रही है और बेटियों के नाम पर सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही है ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। मौके पर उन्होंने महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन इंडिया पोस्ट, स्वास्थ्य, आयुष जैसे विभिन्न स्टालों का अवलोकन भी किया। साथ ही उन्होंने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में हिस्सा लेकर अपना हस्ताक्षर भी किए।
*महिलाओं ने साझा की अपनी कहानी, कहा घर की जिम्मेदारी निभाने के साथ बेटियों का भविष्य हो रहा सुरक्षित*
सम्मान समारोह में हितग्राही महिलाओं ने वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी से योजना का लाभ लेकर उनके जीवन मेें आए बदलाव को साझा किया। जिसमें रायगढ़ के हीरानगर निवासी श्रीमती नीरा सोनी ने बताया कि महतारी वंदन योजना शासन की बहुत अच्छी योजना है। योजना से मिले पैसे से बच्चों के इलाज करवा रही है साथ ही घरेलू कामों में बहुत सहयोग मिल रहा है। इसी प्रकार कुसमुरा निवासी श्रीमती सुमन चौहान ने कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि को बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही है।
केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड निवासी श्रीमती उषा महंत ने बताया कि वह बस स्टैण्ड में चाय दुकान का संचालन करती है। महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग वह अपने दुकान में करती है जिससे उन्हें जीवन-यापन करने में आसानी हो रही है। दर्रामुड़ा पुसौर निवासी श्रीमती सावित्री यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग वह बैंक में जमा कर रही ताकि भविष्य में काम आ सके। श्रीमती अर्चना मानिकपुरी ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिले एक हजार से अपनी दोनों बेटियों के नाम पर 500-500 रुपये सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही है। सिविल लाइन दरोगा पारा रूखी बाई यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि को अपनी नाती-नतनीन पर खर्च करती है, जिससे उन्हें खुशी होती है। रायगढ़ की निरुपमा वैष्णव बताती है कि महतारी वंदन योजना के मिले राशि से अपने बच्चों की ट्यूशन फीस देने के साथ ही बचत राशि का सिलाई मशीन खरीदी है, जिससे वह सिलाई कार्य करती है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सरकार दे रही 40-50 हज़ार रुपये महीने का विज्ञापन, मुहिम के तहत 100 से अधिक संचालकों/संपादकों ने पूर्ण किया रजिस्ट्रेशन
Next Article मुख्यमंत्री द्वारा हमें संदेश भेजना हम सभी महिलाओं के लिए गौरव की बात- गनेशी साहू

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya November 14, 2026
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda November 14, 2026
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH November 14, 2026
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH November 13, 2026

Popular Post

महिला पत्रकार पूजा जायसवाल के घर में घुसकर मारपीट का मामला: गायत्री केशरवानी के खिलाफ FIR दर्ज, BNS की गैर-जमानती धारा भी शामिल
CHHATTISGARH Kharsiya
ट्रक ने स्कूली बच्चों से भरी वैन को ठोका .. कई बच्चे घायल .. 4 रायगढ़ रिफर
CHHATTISGARH RAIGARH
बाल दिवस पर विद्यार्थियों को बताया गया सुरक्षा और अधिकारों का महत्व, सुरक्षित बचपन का दिया संदेश
CHHATTISGARH Gharghoda
तोरा गांव में महादेव, शनि, हनुमान एवं साईं बाबा मंदिर का भूमिपूजन, चौहान परिवार की पहल से बनेगा भव्य धार्मिक स्थल
CHHATTISGARH RAIGARH
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में होगा राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?