Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: वृहद महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में विष्णु की पाती पाकर महिलाएं आत्मविश्वास और उत्साह से हुई भरपूर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

वृहद महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में विष्णु की पाती पाकर महिलाएं आत्मविश्वास और उत्साह से हुई भरपूर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 23, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

सक्ती, 23 दिसम्बर 2024// सक्ती जिले में वृहद महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंची विभिन्न महिलाएं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा छत्तीसगढ़ के जन-मन के लिए प्रेषित विष्णु की पाती पढ़कर आत्मविश्वास और उत्साह से भरपूर दिखी। विष्णु की पाती पाकर सभी महिलाओं में एक नई उत्साह और खुशी का संचार होता दिखा। मुख्यमंत्री द्वारा प्रेषित विष्णु की पाती में उन्होंने कहा है,कि जब हम माताओं-बहनों के खाते में महतारी वंदन की राशि भेजते हैं,तो हमें गौरव की अनुभूति होती है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर जनादेश परब के उपलक्ष्य में आज महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत जिले के प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय पर वृहद महतारी वंदन सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन तथा महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही हितग्राहियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा प्रेषित विष्णु की पाती का वितरण किया गया। विष्णु की पाती पाकर महिलाओ ने खुशियां जाहिर की है। इस अवसर पर वंदन योजना के तहत लाभान्वित हितग्राहियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता कुर्सी दौड़, मटकी फोड़ का आयोजन किया गया और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही साथ हितग्राहियों व अन्य सभी महिलाओं व ग्रामीणजनों को जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए शपथ भी दिलाया गया व गोद भराई तथा अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया l इस अवसर पर महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया l
मुख्यमंत्री ने जनादेश के वर्षगांठ पर विष्णु की पाती भेजकर अपनी खुशियां साझा की हैं। उन्होंने कहा है कि माताओं और बहनों की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ महतारी की खुशहाली है। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को महतारी वंदन योजना का लाभ दे रहे हैं। यह आपके भाई की ओर से आपको सादर उपहार है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा है कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप राज्य में माताओं-बहनों के आत्म सम्मान बढ़ाने और स्वावलंबन के लिए यह पुनीत कार्य हो रहा है। जब हम माताओं-बहनों के खाते में राशि भेजते हैं, तो हमें गौरव की अनुभूति होती है। मुझे खुशी है कि माता-बहनें अपनी मर्जी से इस राशि का उपयोग कर रही हैं। कहीं कोई बहन अपने परिवार की रोजमर्रा की जरूरतों, परिवार के पोषण और स्वास्थ्य के लिए इस राशि का उपयोग कर रही हैं, तो कहीं कोई माता अपने बच्चों की पढ़ाई में इसे खर्च कर रही हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही अनेक माताओं-बहनों ने इस राशि से स्वयं का व्यवसाय भी शुरू किया है। जो माताएं-बहनें अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहती हैं या नया व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, उन्हें महतारी शक्ति ऋण योजना के अंतर्गत 25 हजार रूपए तक ऋण भी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि हम पूरे संकल्प के साथ मां भारती और छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा कर रहे हैं। आप सभी की भागीदारी के साथ प्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। आपका यह भाई हमेशा आपके साथ खड़ा है। ईश्वर आपको तथा आपके परिवार को निरंतर सुख- समृद्धि प्रदान करें। आप सभी को आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं। जिले के प्रत्येक विधानसभा मुख्यालय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में महिला हितग्राही, गणमान्य नागरिक व ग्रामीणजन उपस्थित थे l

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 23, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article ग्राम डूमरपाली में मारपीट से अधेड़ व्यक्ति की मौत: मुख्य आरोपी समेत 03 आरोपियों को चक्रधरनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article सरकार दे रही 40-50 हज़ार रुपये महीने का विज्ञापन, मुहिम के तहत 100 से अधिक संचालकों/संपादकों ने पूर्ण किया रजिस्ट्रेशन

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026
मेले से लौट रहे दो बाइकों में आमने सामने भिड़ंत, एक की मौत .. एक की हालत गंभीर
CHHATTISGARH Gharghoda August 25, 2026
सरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात साल्हेओना,बार एवं सांकरा में खुलेंगे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?