Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिले के किसानों को मिली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पाती
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिले के किसानों को मिली मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पाती

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 21, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़, 21 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरकार गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी किसानों को पत्र लिखकर राज्य सरकार की कृषक हितैषी नीतियों के निर्माण और उसके क्रियान्वयन को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जाहिर की है। रायगढ़ जिले में 21 दिसंबर को सभी उपार्जन केंद्रों में हमारा गर्व धान खरीदी का महापर्व का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किसानों को संबोधित अपने पत्र में लिखा है कि अन्नदाता किसान भाईयों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पिछले साल शपथ ग्रहण के एक पखवाड़े के भीतर ही हमने धान के दो वर्ष के बकाया बोनस की राशि देने के साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के मुताबिक हमने 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदा। परिणाम स्वरूप पिछले वर्ष रिकार्ड कीमत पर, रिकार्ड समय में, रिकार्ड 145 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। बीते खरीफ सीजन में हमने किसान भाईयों के खाते में करीब 49 हजार करोड़ रुपए की राशि अंतरित की। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि मैं अपने किसान भाईयों को उनकी मेहनत और उपज का वाजिब मूल्य दिला पा रहा हूं। कृषि को समृद्ध और उन्नत बनाने के लिए हमारी सरकार काम कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने ही कृषि के बजट में वृद्धि की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत का यह सपना अन्नदाताओं को समृद्ध बना कर ही पूरा होगा।
किसानों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा भेजी गई पाती का वितरण आज पूरे जिले में किया गया। खरसिया ब्लॉक के नन्दगांव के किसान संगीत राठिया ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का पत्र मिलने पर हर्ष जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार द्वारा लगातार कृषक हितैषी नीतियों का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश कृषि प्रधान है। सरकार इसका ध्यान रखते हुए किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पिछली बार उन्होंने 133 क्विंटल धान बेचा था। जिसमें मुझे समर्थन मूल्य में 2 लाख 90 हजार 775 और कृषक उन्नति योजना से 1 लाख 22 हजार 144 सहित कुल 4 लाख 12 हजार 919 रुपए मिले। उक्त राशि से मैने एक रोटावेटर खरीदने और नलकूप खनन करवाने के साथ ही खाद बीज दवाई खरीदने में किया। कुछ पैसे बच्चों की पढ़ाई में लगाए। कृषक उन्नति योजना से हम जैसे किसानों को उनकी उपज का वाजिब दाम देकर सरकार हमारे आर्थिक सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है। इसी प्रकार महापल्ली के किसान छबिलाल गुप्ता ने कहा कि सरकार ने अपना वादा निभाया है और 31 सौ रुपए के मान से प्रति एकड़ 21 क्विंटल की खरीदी की जा रही है। यह किसानों के लिए खुशी की बात है। इससे किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिल रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली बार उन्होंने 3 एकड़ में धान बेचा था। उन्हें कृषक उन्नति योजना से 56 हजार बोनस की राशि मिली। समर्थन मूल्य के अतिरिक्त मिली यह राशि खेती किसानी के कार्य को आगे बढ़ाने में काम आ रही है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा एक साल पूरे होने पर ‘सुशासन का एक साल छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले की सभी सहकारी समितियों एवं उपार्जन केन्द्रों में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां किसानों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा भेजी गई पात्री का वितरण किया गया। इस दौरान राज्य शासन द्वारा संचालित कृषि संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article नशीली दवाओं के अवैध बिक्री पर लगातार हो कार्यवाही-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Next Article मेसर्स एमएसपी स्टील एंड पावर लिमिटेड में जांच के बाद की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026

Popular Post

स्काई अलॉयज एंड पावर लिमिटेड में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन
CHHATTISGARH Kharsiya
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?