Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आमजनों को बीमा योजना से लाभान्वित करने लगाए जा रहे जन सुरक्षा शिविर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

आमजनों को बीमा योजना से लाभान्वित करने लगाए जा रहे जन सुरक्षा शिविर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 20, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मुंगेली 20 दिसंबर 2024// जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत आमजनों को बीमा कराने एवं पात्र हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने के लिए जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान लोगों को योजना के संबंध में जानकारी दी जा रही है और बीमा के लिए उनका फार्म भरा जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री राहुल देव, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल और जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने ग्राम कोना एवं कोसमा में लगाए गए शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने शिविर में योजनांतर्गत बीमित लोगों की संख्या एवं लाभान्वित लोगांे की संख्या की जानकारी ली।
कलेक्टर ने कहा कि सभी बैंक खाताधारी पात्र हितग्राहियों का अधिक से अधिक संख्या में बीमा हेतु इन्रोलमेंट फार्म भराया जाना है। मृत बीमाधारी हितग्राहियों का खाते से उक्त योजना से संबंधित बीमा दावा के संबंध में संबंधित बैंकों से समन्वय स्थापित करते हुए परीक्षण करें, कि उनके खाते में बीमा प्रीमियम राशि का अंतरण हो रहा था कि नहीं। ऐसे मृत बीमाधारकों के नामिनी को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति बीमा योजना का दावा बैंकों को प्रेषित करें। उन्होंने शिविर में जिला प्रशासन द्वारा संचालित कॉल सेंटर का सम्पर्क नम्बर 9406275513, 9406275514, 9406275534 व 9406275535 चस्पा नहीं किए जाने पर ग्राम कोना के पंचायत सचिव हेमलाल साहू को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मृत्यु पंजी का भी अवलोकन किया और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा एवं जीवन ज्योति बीमा अंतर्गत मुनादी कराकर ज्यादा से ज्यादा लोगों का बीमा कराने पर विशेष जोर दिया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को बीमा का महत्व बताते हुए बीमा कराने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर-एसपी ने शिविर के अवलोकन के दौरान ग्राम कोसमा के प्राथमिक शाला स्कूल का भी निरीक्षण किया और वहां व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्कूल के शिक्षकों को बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री जी. एल. यादव सहित संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
बता दें कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में किसी भी कारण से मृत्यु होने पर जीवन बीमा कवर प्रदान करती है। यह एक साल का बीमा कवर है, जिसे हर साल नवीनीकृत किया जा सकता है। यह योजना बैंकों, डाकघरों और जीवन बीमा कंपनियों के माध्यम से संचालित की जाती है। 18 से 50 वर्ष की आयु के सभी व्यक्ति, जो बैंकों एवं डाकघरों के खाताधारक हैं, वे इसमें शामिल होने के हकदार हैं। योजना के तहत प्रत्येंक ग्राहकों को प्रति वर्ष 436 रूपये प्रीमियम देना होता है। इसी तरह प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत धारक को 02 लाख रुपये का दुर्घटना जीवन बीमा दिया जाता है। साथ ही आंशिक दुर्घटना पर एक लाख का बीमा दिया जाता। इस बीमा राशि के लिए धारक को केवल 20 रुपये प्रति वर्ष बैंक में जमा करना होता है।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article मुख्यमंत्री साय से मिले विधानसभा के शैक्षणिक भ्रमण पर आये मुंगेली जिले के बच्चे*
Next Article मिट्टी, मुरूम एवं रेत के अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर पांच वाहनों को किया गया जप्त

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026
भूमि विवाद में जेसीबी लेकर पहुंचने का आरोप, कार्रवाई के इंतजार में पीड़ित परिवार
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
खरसिया फाटक रोड पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्यात्योहारों के सीजन में घंटों जाम से जूझ रहे लोग, सड़क किनारे दुकानें और भारी वाहनों की आवाजाही बनी बड़ी वजह
CHHATTISGARH Kharsiya August 25, 2026
श्री श्याम मंदिर में कृष्ण लीला का अद्भुत वर्णन, नंद उत्सव में झूम उठे श्रद्धालुश्री भारत भूषण शास्त्री ने अपनी ओजपूर्ण वाणी से जीवंत किया कृष्ण जन्म से नंद उत्सव तक का प्रसंग
CHHATTISGARH RAIGARH August 25, 2026
लैलूंगा थाना में हड़कंप! पैसे मांगने, झूठे केस में फंसाने और प्रताड़ना के आरोपों पर दो आरक्षक निलंबित
CHHATTISGARH Lailunga August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?