Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: सुशासन दिवस: कलेक्टर-एसपी ने 120 श्रमिकों को श्रम कार्ड का किया वितरण
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

सुशासन दिवस: कलेक्टर-एसपी ने 120 श्रमिकों को श्रम कार्ड का किया वितरण

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 20, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मुंगेली 20 दिसंबर 2024// मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन के 01 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘‘सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’’ थीम पर नगर पंचायत जरहागांव में श्रमिक सम्मेलन एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के कलेक्टर श्री राहुल देव एवं पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल शामिल हुए। उन्होंने मां सरस्वती एवं विश्वकर्मा के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलेक्टर-एसपी ने कार्यक्रम में 120 श्रमिकों को श्रम कार्ड प्रदान कर वितरण किया। इसके साथ ही मेधावी शिक्षा योजना अंतर्गत 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने पर 07 छात्राओं को सम्मानित किया।

श्रमिकों की उन्नति एवं कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित – कलेक्टर

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा श्रमिकों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने एवं उनके उन्नति व कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही है। इसी के तहत श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी देने और हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कोई भी श्रमिक शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न हो। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यो मंें श्रमिकों की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का पात्रतानुसार लाभ लेने, श्रमिक कार्ड बनवाने और नवीनीकरण कराने प्रेरित किया।

एसपी ने सायबर क्राइम से बचाव हेतु किया जागरूक

- Advertisement -
Ad image

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सभी को श्रम करना चाहिए। किसी भी काम को बेहतर तरीके करने के लिए श्रम करना पड़ता है। शासन द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित है, उनका पात्रतानुसार लाभ उठाएं। उन्होंने सायबर क्राइम के प्रति जागरूक करते हुए आमलोगों उससे बचाव के लिए जागरूक किया। जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि शासन द्वारा श्रमिकों के लिए बनाई गई नीतियों एवं योजनाओं की जानकारी देने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया है, जो भी श्रमिक योजना के लिए पात्र हैं, वे अपना आवेदन विभाग में जाकर दें, उन्हें जरूर लाभान्वित किया जाएगा।

श्रम विभाग की योजना से जिले के 21 हजार से अधिक हितग्राही लाभान्वित

श्रम पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक निःशुल्क कार्ड योजना के अंतर्गत 11 हजार 840 श्रमिकों को लाभान्वित किया जा चुका है। 2918 श्रमिकों का पंजीयन नवीनीकरण, 612 महिलाओं को मिनीमाता महतारी जतन योजना, 466 श्रमिकों को मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना, 36 श्रमिक सियान सहायता योजना, 18 मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एव दिव्यांग सहायता योजना 01 हजार से अधिक नौनिहालों को छात्रवृत्ति सहायता योजना, 700 से अधिक निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी प्रदाय सहित विभिन्न योजनाओं से 17 हजार 700 से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया जा चुका है।
इसी प्रकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं से 03 हजार 500 से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित किया गया है। इनमें 1727 असंगठित कर्मकार श्रमिकों का पंजीयन, 1464 लोगों को मिनीमाता महतारी जतन योजना, 289 लोगों को छात्रवृत्ति योजना तथा 33 लोगों को दिव्यांग सहायता योजना से लाभान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर लगाकर श्रमिकों का पंजीयन एवं नवीनीकरण भी किया जा रहा है। इस अवसर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा उमाशंकर साहू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में श्रमिक व आमजन मौजूद रहे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article आयकर टीडीएस जागरूकता कार्यक्रम
Next Article पूवर्ती में अब गोलियों की गूंज नहीं, बज रही शहनाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya October 13, 2026
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti October 13, 2026
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH October 13, 2026

Popular Post

गोरपार के स्वास्थ्य केंद्र को मिली विकास की सौगात, जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गवेल की पहल से अहाता निर्माण को मंजूरी
CHHATTISGARH Kharsiya
80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए बस पास बनाने 14 एवं 15 अक्टूबर को लगेगा शिविर
CHHATTISGARH RAIGARH
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने ठोस कार्ययोजना बनाएं, दिसंबर तक पूरा करें पाठ्यक्रम-कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी
CHHATTISGARH RAIGARH
कलेक्टर जयश्री जैन ने जनदर्शन में सुनी आमजनों की विभिन्न समस्याएं
CHHATTISGARH sakti
रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘अभियान संवेदना’ के तहत नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और शारीरिक शोषण के आरोपी को किया गिरफ्तार, जेल भेजा
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?