Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: खरसिया में आगजनी कांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, बदले की रंजिश में वाहन जलाने की साजिश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

खरसिया में आगजनी कांड का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, बदले की रंजिश में वाहन जलाने की साजिश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 19, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

रायगढ़। खरसिया के शुभम लॉज के बाहर खड़ी दो वाहनों को आग लगाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुरानी रंजिश के कारण अनिश अग्रवाल (24 वर्ष) ने अपने दो साथियों अमृत ठाकुर (20 वर्ष) और आकाश सूर्यवंशी (24 वर्ष) के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों को उनके गृह नगरों से हिरासत में लेकर लाया गया है।
*क्या है मामला*:
प्रार्थी केशव छपारिया ने 16 दिसंबर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके लॉज के नीचे खड़ी हीरो मेस्ट्रो स्कूटी और लॉज में ठहरे गुरदीप सिंह की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को किसी ने रात करीब 12:20 बजे आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी से दोनों वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए, जिनकी कुल कीमत ₹1,15,000 थी।, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों पर अप.क्र. 768/24 धारा 324 (5), बीएनएस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*कैसे हुआ खुलासा*:
एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल को अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसडीओपी ने थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू और उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में एक टीम बनाई।
पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साइबर सेल की मदद से संदिग्धों के मोबाइल लोकेशन का विश्लेषण किया। इस जांच में घटना के समय मुख्य आरोपी अनिश अग्रवाल का लोकेशन खरसिया के आसपास पाया गया। पुलिस की टीम ने उसे उसके निवास स्थान बेमेतरा से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों अमृत ठाकुर और आकाश सूर्यवंशी का नाम उजागर किया, जिन्हें भी उनके गृह ग्राम में पुलिस टीम ने दबिश देकर पकड़ा ।
*वारदात का कारण और साजिश*:
अनिश अग्रवाल ने पूछताछ में खुलासा किया कि प्रार्थी से रकम और सामान वापस न मिलने की रंजिश में उसने बदले की नीयत से यह साजिश रची। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के घर के पास स्कूटी में पेट्रोल डालकर आग लगाई, ताकि टंकी फटने से बड़ा नुकसान हो सके।
*पुलिस की कार्रवाई और सख्त संदेश*:
पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई बेलेनो कार (UK-07-DY-6700), घटनास्थल पर पहने कपड़े और जूते जब्त किए हैं। आज दोपहर पुलिस टीम ने आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर घटना का री-क्रिएशन भी कराया गया। मामले में धारा 326(छ), 3(5) बीएनएस की धाराएं जोड़ते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्हे कल रिमांड पर भेजा जावेगा।
*गिरफ्तार आरोपी*:
1. अनिश अग्रवाल पिता सुनील अग्रवाल (24 वर्ष), निवासी नांदघाट, जिला बेमेतरा।
2. अमृत ठाकुर पिता संतोष ठाकुर (20 वर्ष), निवासी नांदघाट, जिला बेमेतरा।
3. आकाश सूर्यवंशी पिता बैशाखू सूर्यवंशी (24 वर्ष), निवासी चिंगराजपारा, बिलासपुर।
*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका*:
एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल और एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम के दिशा निर्देशन तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल का सतत पर्यवेक्षण और मार्गदर्शन ने इस कार्रवाई को सफल बनाया गया। इसमें निरीक्षक कुमार गौरव साहू, उप निरीक्षक संजय नाग, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, शिव पैंकरा, आरक्षक कीर्ति सिदार और साविल चन्द्रा की अहम भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसी साजिशों और अपराधों को अंजाम देने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 19, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article पंजाब की 47 बोतल विदेशी शराब एवं दो पहिया वाहन सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
Next Article विधान सभा में अनुपूरक अनुदान मांगों पर विधायक उमेश पटेल ने बताया सरकार का कुशासन…कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों पर किया जमकर प्रहार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya October 11, 2026
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH October 10, 2026
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya October 10, 2026

Popular Post

खरसिया थाना परिसर में 81 पंचायतों की शांति समिति की बैठक संपन्न, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की मांग
CHHATTISGARH Kharsiya
राज्य स्तरीय टीम ने गढ़उमरिया व नौरंगपुर में अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्रों का किया निरीक्षण
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान
CHHATTISGARH RAIGARH
ऑपरेशन आघात का असर, ग्राम चारमार में ग्रामीणों ने उठाई नशामुक्ति की आवाज, गांव को नशे से दूर रखने लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
मौहापाली में विधायक उमेश पटेल ने किया जनसंपर्क, विकास कार्यों का किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?