खरसिया।राष्ट्रीय राजमार्ग 49 रायगढ़-बिलासपुर मार्ग पर खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम बोतल्दा के पास मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बोतल्दा निवासी शिशनाथ गबेल अपनी मोटरसाइकिल से खरसिया से मार्केटिंग करके लौट रहे थे, तभी हनुमान मंदिर के पास रायगढ़ की ओर से आ रही ट्रक (क्र. एम एच 40 बी एल 9937) ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में शिशनाथ गबेल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर हादसा, एक की मौत
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
