Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: रबी वर्ष 2024-25 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

रबी वर्ष 2024-25 में फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 17, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

गेहूं एवं सरसों फसल उत्पादक किसानों के लिए फसल बीमा उत्तम विकल्प

किसान नजदीकी सी.एस.सी. सेंटर या संबंधित बैंक में करा सकते है फसल बीमा

सक्ती 17 दिसंबर 2024/ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत रबी फसलों के लिये बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर 2024 निर्धारित किया गया है। जिले में रबी मौसम में गेहूं सिंचित और सरसों फसल को अधिसूचित किया गया है। गेहूं फसल के लिये ग्राम एवं सरसों फसल के लिए राजस्व निरीक्षक मण्डल को इकाई क्षेत्र लिया गया है । जिले में गेहूं फसल के लिए विकासखण्ड- जैजैपुर अन्तर्गत चार ग्राम चिखलरौंदा, झालरौंदा, भोथिया, मलनी तथा विकासखण्ड मालखरौदा अन्तर्गत तीन ग्राम बड़े सीपत, कुरदा, चारपारा और विकासखण्ड- सक्ती अन्तर्गत तीन ग्राम जाजंग, मसनियांकला, रगजा को अधिसूचित किया गया है। इसी प्रकार सरसों फसल के लिए विकासखण्ड -जैजैपुर अन्तर्गत ठठारी राजस्व निरीक्षक मण्डल में ग्राम बर्रा, चिकलरौंदा, झालरौंदा, लोहारकोट, आमापाली, बिछिया, बोईरडीह, हरदी, भोथिया, मलनी एवं विकासखण्ड डभरा अन्तर्गत धुरकोट राजस्व निरीक्षक मण्डल में ग्राम कबारीपाली, केकराभांट, कोटमी, बिलाईगढ़, अमलीपाली, बिनौधा, पुरैना तेली, साल्हे को अधिसूचित किया गया है। इन ग्रामों के किसान प्र्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत फसल बीमा करा कर फसल क्षति की स्थिति में लाभ प्राप्त कर सकते है। जिला सक्ती में फसल बीमा के लिए बीमा कम्पनी बजाज जनरल इन्शोरेंस कम्पनी लिमिटेड को अनुबंध किया गया है। गेहूं सिंचित के लिये बीमांकित राशि 12000 रूपये प्रति एकड है तथा किसानों के लिये प्रीमियम देय राशि 180 रूपये प्रति एकड है। सरसों फसल के लिये बीमांकित राशि 8800 रूपये प्रति एकड है तथा किसानों के लिये प्रीमियम देय राशि 132 रूपये प्रति एकड निर्धारित है।
उप संचालक कृषि श्री शशांक शिंदे के द्वारा अधिसूचित ग्रामों में सभी गेहूं उत्पादक एवं सरसों उत्पादक किसानों को फसल बीमा का लाभ लेने के लिये आग्रह किया गया है । रबी फसलों को चक्रवाती तुफान, बेमौसम बारिश एवं ओले से बहुत अधिक नुकसान होता है, जिससे किसानों को आर्थिक क्षति होती है। ऐसे स्थिति में गेहूं एवं सरसों फसल लगाने वाले किसानों के लिए फसल बीमा कराना उत्तम विकल्प है। अधिसूचित ग्राम के अधिक से अधिक किसानों को बीमा आवरण में सम्मिलित करने के लिये मैदानी स्तर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा चौपाल के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। फसल बीमा के लिये किसान अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, पटवारी या अपने नजदीकी सी.एस.सी. सेंटर या संबंधित बैंक से सम्पर्क कर सकते है। किसान आवश्यक दस्तावेज -बुवाई प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पर्ची, बी-1 तथा पी-2 फसल विवरण के साथ निर्धारित तिथि 31 दिसम्बर 2024 से पूर्व अपने नजदीकी सी.एस.सी. सेंटर या संबंधित बैंक में जा कर फसल बीमा करा सकते हैं।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article कलेक्टर की उपस्थिति में राइस मिलर्स की बैठक संपन्न
Next Article 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी और उत्तम व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार-किसान श्यामसुन्दर चन्द्रा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?