Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आयुष्मान वय वंदन योजना में 70 वर्ष से अधिक के हितग्राहियों के कार्ड बनाने में लाएं तेजी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

आयुष्मान वय वंदन योजना में 70 वर्ष से अधिक के हितग्राहियों के कार्ड बनाने में लाएं तेजी-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 17, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

ठंड से बचाव के लिए अलाव जलवाने के निर्देश

कलेक्टर श्री गोयल ने ली समय-सीमा की बैठक

रायगढ़, 17 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। कलेक्टर श्री गोयल ने बैठक में आयुष्मान वय वंदन योजना के अंतर्गत 70 वर्ष से अधिक उम्र के हितग्राहियों का कार्ड निर्माण/अपडेशन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस योजना से 70 वर्ष या अधिक उम्र के हर हितग्राही को 5 लाख तक उपचार की सुविधा मिलेगी। उन्होंने ब्लॉकवार हितग्राहियों की सूची तैयार कर कार्ड निर्माण में तेजी लाने और लोगों के बीच इसका समुचित प्रचार करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कहा। रायगढ़ शहर में जिला अस्पताल के साथ यह कार्ड निर्माण के लिए एक अन्य सेंटर शुरू करें। साथ ही गार्डन, पाक्र्स इत्यादि भीड़ वाले स्थानों में भी कैंप लगाएं। जिससे जिले के हितग्राहियों के कार्ड निर्माण का काम शीघ्र पूरा किया जा सके। इसके साथ ही कलेक्टर श्री गोयल ने ब्लड डोनेशन कैंप के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कैंप से एकत्र होने ब्लड यूनिट मरीजों को नि:शुल्क वितरित किया जाना होता है। इस बात का विशेष खयाल रखा जाए।
कलेक्टर श्री गोयल ने धान खरीदी केंद्रों समुचित सुविधाओं के साथ धान को बारिश से सुरक्षित रखने कैप कवर से ढकने के लिए पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिया। अधिकारियों को भौतिक सत्यापन के दौरान इसकी जांच के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने मनरेगा के तहत पूर्व में स्वीकृत कार्यों की पूर्णता और लंबित होने के संबंध में विभागों से जानकारी ली। स्वीकृति प्राप्त कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को दिया। उन्होंने केसीसी निर्माण के बारे में भी विभागीय प्रगति की जानकारी ली। घरघोड़ा और लैलूंगा में कृषि विभाग द्वारा पिछले सप्ताह के दौरान अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। कलेक्टर श्री गोयल ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को शासन की योजनाओं का लाभ देने केसीसी निर्माण का काम पूरी गंभीरता से सभी संबंधित विभागों द्वारा किया जाए। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने टीएल बैठक में कलेक्टर सीएम जनदर्शन, पीजीएन पोर्टल और कलेक्टर जनदर्शन के आवेदनों के निराकरण की स्थिति की विभागवार समीक्षा की।
कलेक्टर श्री गोयल द्वारा जल जीवन मिशन के तहत टंकियों के निर्माण के बारे में समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि अभी जल जीवन मिशन के तहत टंकियों का निर्माण सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभागीय अधिकारी जहां काम चल रहा है उसकी नियमित रूप से मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग करें। जिससे हर हफ्ते लक्षित प्रगति के अनुसार काम होना चाहिए। टंकियों का काम जितनी जल्द पूरा होगा उतनी जल्द पेयजल आपूर्ति शुरू की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि जो ठेकेदार काम में लापरवाही कर रहे हैं उन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री गोयल ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत जिले में चयनित ग्राम में योजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, डीएफओ रायगढ़ सुश्री स्टायलो मण्डावी, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती ऋषा ठाकुर सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
19 से 24 दिसंबर तक मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह
कलेक्टर श्री गोयल ने बताया कि केंद्र सरकार के कार्यक्रम के तहत जिले में आगामी 19 से 24 दिसम्बर तक सुशासन सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत सभी विभागों द्वारा जमीनी स्तर तक शासकीय योजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने शिविरों और आउटरीच कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए।
अपार आईडी निर्माण की हुई समीक्षा
बैठक में कलेक्टर श्री गोयल ने अपार आईडी कार्ड निर्माण की भी समीक्षा की। उन्होंने धरमजयगढ़ और रायगढ़ ब्लॉक में अच्छी प्रगति के लिए सराहना की। साथ हो घरघोड़ा में प्रगति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने अपार आईडी बनाने में बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र के संबंध में सभी एसडीएम और तहसीलदारों को आवश्यक समन्वय करने के निर्देश दिए।
ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री गोयल ने ठंड से बचाव के लिए नगर निगम को नियमित रूप से अलाव जलवाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लोगों के रुकने के लिए रैन बसेरे में इंतेजाम करने के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देशित किया।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 17, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सक्ती जिले में अब तक 786402 क्विंटल धान की हुई खरीदी
Next Article घर में घुसकर मारपीट, मोटरसाइकिल जलाने और सिलाई मशीन तोड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya October 14, 2026
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH October 14, 2026
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 14, 2026

Popular Post

खरसिया मीना बाजार में महंगाई का झूला! ₹80 प्रति झूला वसूली पर उठे सवाल, आखिर आम जनता की जेब पर कब लगेगी लगाम?
CHHATTISGARH Kharsiya
ग्राम बंगुरसिया मेन रोड किनारे अज्ञात व्यक्ति का शव साइन बोर्ड पर लटका मिला, जांच में जुटी चक्रधरनगर पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में जुटी पुलिस
CHHATTISGARH RAIGARH
खरसिया आईटीआई में निःशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण के लिए पंजीयन शुरू, 60 सीटें उपलब्ध
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
सड़क सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?