Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • खरसिया
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • रायपुर
Search
  • खरसिया
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu December 10, 2024 CHHATTISGARH
Share
7 Min Read

सक्ती, 10 दिसंबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुवे सभी सीईओ और सीएमओ को आवश्यक तैयारियां समय सीमा में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सभी सीईओ और सीएमओ को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुवे आगामी निर्वाचन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुव्यस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है। साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुवे तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए है।
साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रहे धान खरीदी कार्य के बारे में फूड, मार्कफेड सहित संबंधित अधिकारियों से विस्तारपूर्वक जानकारी ली। कलेक्टर ने जिले में सुव्यवस्थित धान खरीदी कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सभी धान खरीदी केंद्रों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने और जिले में सुव्यस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिले में कोचिया, बिचौलियों द्वारा किसी भी प्रकार से अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत सभी जनपदों में ओडीएफ प्लस मॉडल गांव के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने व्यक्तिगत पारिवारिक शौचालय के निर्माण की अद्यतन स्थिति, पीएम आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय 2024-25 में स्थायी प्रतीक्षा सूची के शेष बचे आवासों की प्रगति, लखपति दीदी सर्वे चिन्हांकन के लक्ष्य व प्रगति, बैंक लिंकेज की प्रगति की स्थिति, आरएफ लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति की स्थिति सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत जिले में जन औषधि केंद्र संचालन की अद्यतन स्थिति, आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के साप्ताहिक प्रोग्रेस की जानकारी ली गई और शेष बचे आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सिकल सेल एनीमिया एलिमिनेशन मिशन,चिरायु योजना सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत किए जाने वाले भर्ती प्रक्रियाओं को विभागीय नियमों का पूर्णतः पालन करते हुवे करने के निर्देश दिए।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए सभी ब्लॉक के चिन्हांकित ग्रामों में शुरू किए गए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत 13 दिसंबर 2024, शुक्रवार को विकासखंड जैजैपुर के हाई स्कूल रायपुरा में शिविर आयोजन की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर ने आगामी तिथियों में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी गांव-गांव के लोगों तक पहुंचाने के लिए मुनादी कराते हुवे तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक करने कहा। साथ ही सभी विभाग प्रमुख को भी विभिन्न जिला और विकासखंड स्तर के कार्यालयों में आने वाले आमजन को आगामी शिविर आयोजन की जानकारी देने तथा आमजन को अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य लोगों को भी शिविर आयोजन की जानकारी देने के लिए प्रेरित करने कहा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा मिलर्स से प्राप्ति योग्य सत्यापित बारदाने की जानकारी, राशनकार्ड नवीनीकरण के कार्य, पीडीएस बारदाना संकलन आदि की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के एस पैकरा, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू, तहसीलदार श्री भीष्म पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu December 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन : लूटपाट और मारपीट के 09 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next Article कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026
सावन सोमवार पर दर्दनाक हादसा: हाईवा की चपेट में 21 वर्षीय युवक की मौत, प्रशासनिक व्यवस्था पर उठे सवाल
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
रायगढ़ साइबर पुलिस की बड़ी सफलता: 150 गुम मोबाइल बरामद, 37.50 लाख से अधिक की संपत्ति लौटाई
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
बैंकों में पहुंची रायगढ़ पुलिस, करीब 800 नागरिकों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
CHHATTISGARH RAIGARH August 24, 2026
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने किया पदभार ग्रहण,कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए समयबद्ध एवं पारदर्शी कार्य निष्पादन के निर्देश
CHHATTISGARH sakti August 24, 2026

Popular Post

सूने मकानों को निशाना बनाने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार
CHHATTISGARH sakti
जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?