Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: चपले कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का तृतीय दिवस
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

चपले कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का तृतीय दिवस

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 29, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

खरसिया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध शासकीय नवीन महाविद्यालय चपले के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत खैरपाली में दिनांक 27.11.2024 से 3.12.2024 तक हो रहा है। आज शिविर के तृतीय दिवस में स्वयंसेवकों ने प्रातः 5:30 बजे पी.टी.और योगा के साथ शुभारंभ किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रो.एम एल पटेल सर, प्रभारी प्राचार्य प्रो.जी.एस.राठिया, प्रो.सुब्रत मंडल और रा. से. यो. के स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम खैरपाली बस्ती में प्रभात फेरी निकाली गई।

कार्यक्रम अधिकारी प्रो.पटेल सर के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों ने रा.से.यो.के प्रेरणादायक गीत को गाते और दोहराते हुए प्रभात फेरी को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया साथ ही प्रेरक उद्बोधन के नारे लगाकर ग्राम के जन जन को जागरूक किया। खैरपाली के गली मोहल्ले की साफ सफाई की गई, कुएं के आस पास की गंदगी की सफाई की गई और रोड में गड्ढे का समतलीकरण किया गया। शासकीय प्राथमिक विद्यालय खैरपाली के प्रांगण की साफ सफाई की गई।इस प्रकार स्वयंसेवकों ने ग्राम के जन जन को जागरूक कर अपने आसपास वातावरण को और ग्राम को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में भोजन पश्चात बौद्धिक परिचर्चा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन स्वयंसेवक एलिशिबा पुरती ने किया। प्रो. एस.के.नायक सर पीडी कॉलेज रायगढ़ द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के मोटो,प्रतीक चिन्ह एवं बौद्धिक, मानसिक एवं शारीरिक विकास के महत्व के विषय में स्वयं सेवकों को अवगत कराया तत्पश्चात प्रो. पी.के.साहू के.एम.टी.गर्ल्स कॉलेज रायगढ़ द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के दैनिक दिनचर्या को आम जीवन में अनुकरण करने हेतु स्वयं सेवकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में श्री रोमी जायसवाल सर जी द्वारा कविता पाठ कर नारी शक्ति पर ओजस्वी व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। डॉ.प्राची थवाईत सहायक कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा समाज में व्याप्त कन्या भ्रूण हत्या एवं नारियों पर हो रहे अत्याचार पर प्रकाश डालते हुए आने वाली पीढ़ी को अच्छी संस्कार देने पर विचार अभिव्यक्त किया।

खैरपाली के ग्राम पटेल श्री रविशंकर पटैल जी द्वारा देश का नाम रोशन करने वाली नारी शक्ति पर विचार व्यक्त करते हुए स्वयं सेवकों को उत्साहित एवं जागरूक किया। श्री एस.डी.डनसेना, श्री सूरज नायक और श्री जे.के.डनसेना जी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया।शायं काल में महात्मा गांधी दल की स्वयंसेवक देवकुमारी पटैल द्वारा द्वितीय दिवस का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के, प्रो. आर.के.लहरे ,प्रो. डिंपल अग्रवाल, श्री जगदीश प्रसाद पटेल और शासकीय हाई स्कूल चपले प्राचार्य श्रीमति रजनी गुप्ता मैडम समस्त स्टाफ सहित उपस्थित रहे और अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 29, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article सड़क पर तहसीलदार की पिटाई, व्यापारी गिरफ्तार
Next Article मिनीमाता चौक आरओबी से हटाया गया सड़क बाधा, प्रमुख सड़क पर पड़े मलवे एवं सी एंड डी वेस्ट के विरुद्ध की गई कार्रवाई

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?