Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की याद में “शहीद कप सीजन 2” फ्लड लाईट क्रिकेट स्पर्धा का श्रीगणेश
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की याद में “शहीद कप सीजन 2” फ्लड लाईट क्रिकेट स्पर्धा का श्रीगणेश

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu November 12, 2024 CHHATTISGARH
Share
5 Min Read

रायगढ़,11 नवंबर: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की वीरता और शहादत को याद करते हुए “शहीद कप सीजन 2” की शुरुआत सोमवार शाम को शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में एक भव्य और भावुक समारोह के साथ हुई। छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रमुख फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में से एक, यह टूर्नामेंट इस बार अपनी खासियत और विविधता के कारण चर्चा में है। टूर्नामेंट का आयोजन शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी खेल समिति द्वारा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम (मिनी स्टेडियम) में किया गया है जिसमें कुल 32 टीमें अपनी काबिलियत साबित करने के लिए मैदान में उतरी हैं। उद्घाटन सत्र में शहीद विप्लव त्रिपाठी की तस्वीर पर उनके माता-पिता मुख्यअतिथि द्वय आशा त्रिपाठी और सुभाष त्रिपाठी, के हाथों हुई, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर बेटे की याद में श्रद्धांजलि अर्पित की। इस भावुक क्षण ने दर्शकों और मंच पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को भी भावविभोर कर दिया। महापौर जानकी काटजू ने अध्यक्षता की, जबकि अन्य अतिथियों में किशोर पटनायक, ललिता त्रिपाठी और पार्षद राकेश तालुकदार मौजूद थे। उद्घाटन के दौरान पत्रकार विकास पाण्डेय ने सूत्रधार की भूमिका निभाई।सुभाष त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में आयोजन समिति की सराहना की और शहीद विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में ऐसा स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए और खेल के जरिये शहीद विप्लव की यादों को।जीवंत रखने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। आशा त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा, “विप्लव केवल हमारा ही नहीं, बल्कि पूरे देश का बेटा है। सभी खिलाड़ी खेल भावना से खेलें। खिलाड़ियों को खेलते देख ऐसा लगा जैसे विप्लव खुद खेल रहा हो।” महापौर जानकी काटजू ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा, “यह आयोजन नए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा और जिले के गौरव को बढ़ाएगा।”

*प्रतियोगिता के विशेष पहलू*
यह टूर्नामेंट नॉक-आउट प्रणाली के तहत आयोजित होंगे। प्रत्येक दिन तीन मैच खेले जाएंगे, जिसमें हर मैच 8 ओवर का होगा। सेमीफाइनल और फाइनल 10 ओवर के होंगे। विजेता टीम को एक लाख रुपये और उपविजेता को ₹50 हजार का नकद पुरस्कार मिलेगा। मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन और हर मैच के मैन ऑफ द मैच को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।

लाइव स्कोरिंग और प्रसारण
दर्शकों की सुविधा के लिए ग्रैंड न्यूज़ चैनल और यूट्यूब चैनल ‘क्रिकेट आरटीपी’ पर मैचों का सीधा प्रसारण किया जा रहा है। क्रीक हीरोज ऐप के माध्यम से लाइव स्कोरिंग भी उपलब्ध है। स्टेडियम में 80 स्क्वायर फीट की एलईडी स्क्रीन लगाई गई है, जिससे लाइव स्कोर और मैच का आनंद लिया जा सकता है। मैदान पर और बाउंड्री लाइन पर शानदार लाइटिंग की व्यवस्था ने इस आयोजन को जिले में अपनी तरह का पहला फ्लड लाईट टूर्नामेंट बना दिया है।

पत्रकार 11 ने पार्षद 11 को हराया
टूर्नामेंट की शुरुआत पत्रकार 11 और पार्षद 11 के बीच सद्भावना मैच से हुई, जिसमें पार्षद 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों का लक्ष्य पत्रकार 11 के सामने रखा। गेंदबाजी में विकास पाण्डेय ने पत्रकार 11 की ओर से 3 विकेट लेकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पत्रकार 11 अमित गुप्ता और नीरज तिवारी की शानदार बल्लेबाजी के दम पर अंतिम ओवर में जीत दर्ज की। इस दौरान दोनों टीमों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य और पहला मैच मिलो 11 और ओम ट्यूटोरियल के बीच खेला गया, जिसमें ओम ट्यूटोरियल ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। सुपरस्टार 11 और खरसिया के बीच हुए मुकाबले में सुपरस्टार 11 विजयी रहा, जबकि खरसिया ने अपने अगले मैच में ओम ट्यूटोरियल को पराजित किया।
‘शहीद कप सीजन 2’ न केवल खेल का पर्व है, बल्कि शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की वीरता और त्याग की जीवंत स्मृति भी है। यह आयोजन खिलाड़ियों को प्रेरित करता है और जिले में खेल के प्रति प्रेम और सम्मान को बढ़ावा देता है।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu November 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article 1 अक्टूबर 2024 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली की जाएगी तैयार
Next Article छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मानित गौशाला में मुख्यातिथ्य के तौर पर शामिल हुए अमर सुल्तानिया

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

खरसिया को मिली आधुनिक तहसील भवन की सौगात, 2.75 करोड़ की लागत से बने भवन का वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया लोकार्पण
CHHATTISGARH Kharsiya August 27, 2026
वेदांता पावर की आरोग्य परियोजना से 4600 नागरिक लाभान्वित
CHHATTISGARH sakti August 26, 2026
खरसिया में खाद्य विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल,रिपोर्ट आने तक बिकता रहेगा मिलावटी सामान?
CHHATTISGARH Kharsiya August 26, 2026
अवैध प्लॉटिंग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्यवाही
Sarangargh bilaigarh August 26, 2026
सारंगढ़ जिला पंचायत में मनेगा रक्षाबंधन पर्व
Sarangargh bilaigarh August 25, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?