बिलासपुर, 8 नवंबर /बिलासपुर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे ने आज शाम मुंगेली जिले के सरगांव का दौरा कर धान खरीदी केंद्र की स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायज़ा लिया। गौरतलब है कि इस साल 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू हो रही है। उन्होंने चेक लिस्ट के अनुरूप केंद्र की तैयारियों का अवलोकन किया। प्रमुख रूप से खरीदी केंद्रों में कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, मॉइश्चर मशीन, धान चबूतरा, बेनर आदि के बारे में जानकारी ली । आयुक्त द्वारा खरीदी केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटर, हमाल के बारे में भी जानकारी लिया । आयुक्त द्वारा इस बार किसान पंजीयन, बैंक में नगद राशि की भी जानकारी ली । धान खरीदी में कोई गड़बड़ी नहीं हो, एसडीएम को निर्देशित किया । निरीक्षण के दौरान एसडीएम पथरिया श्री भरोसा राम ठाकुर, खाद्य निरीक्षक और प्रबंधक धनुष साहू सहित स्टाफ उपस्थित थे।
संभागायुक्त ने फील्ड का दौरा कर धान खरीदी की तैयारियों का लिया जायज़ा
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
