Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला में आवासहीन परिवारों को मिला सपनों का आशियाना
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला में आवासहीन परिवारों को मिला सपनों का आशियाना

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 24, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

मोहला 24 अक्टूबर 2024। हर व्यक्ति और परिवार की जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता और सपना अपना खुद का मकान होने का होता है। ऐसे परिवार जो आर्थिक समस्या के चलते अपना खुद का मकान बनाने में सक्षम नहीं होते हैं। उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अपने अरमानों को पूरा कर रहा है। आज स्थानीय दशहरा मैदान मोहला में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला का आयोजन किया गया। आवास मेला में अनेक परिवारों को मकान स्वीकृत एवं मकान पूर्ण हो जाने पर चाबी भेंट कर शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना आवास योजना अनेकों परिवारों के अरमानों को साकार करने का अविस्मरणीय मौका साबित हो रहा है।
जिला स्तरीय आवास मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती गीता घासी साहू ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि देश के हर एक परिवार का अपना खुद का मकान हो, सभी परिवार खुशहाल रहे। प्रधानमंत्री का यह संकल्पना आज पूरे देश के आवासहीन परिवारों के लिए कारगार साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा किया जा रहा है। शासन द्वारा जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता दिया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जिन परिवारों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत हुआ है वे शीघ्र ही आवास निर्माण कार्य को प्रारंभ कर पूर्ण कराएं। उन्होंने ग्राम पंचायतों के सरपंच सचिव से कहा कि बिना किसी वजह के प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल परिवारों का नाम सर्वे सूची से ना काटे। उन्होंने आगे कहा कि शासन द्वारा युवाओं, महिलाओं, किसानों के साथ ही सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इसके परिणाम स्वरुप देश का स्वरूप बदल रहा है और विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन हो रहा है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत स्वीकृत परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योजना अंतर्गत आवास निर्माण कार्य को समय पर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि योजना अंतर्गत दिए जाने वाले राशि का सदुपयोग करते हुए आवास निर्माण कार्य को प्रारंभ कर शीघ्र पूर्ण कराएं। ग्रामीण स्तर पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण कार्य में आने वाली समस्या को सरपंच सचिव एवं ग्रामवासी मिलकर सुलझाएं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव श्री संजीव शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना भारत शासन की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर परिवार का अपना आवास हो। प्राथमिकता के आधार पर आवासहीन परिवारों के लिए आवास स्वीकृत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन छत्तीसगढ़ के हर परिवार जिनका अपना मकान नहीं है उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में निर्धारित लक्ष्य के 85 प्रतिशत आवास स्वीकृती का कार्य पुरा कर लिया गया है। जिले में कुल 33844 आवास स्वीकृत किया गया है। आने वाले समय में प्राथमिकता के साथ अन्य पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। इस अवसर पर जिला परियोजना निदेशक श्री हेमंत ठाकुर, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यालय अधिकारी श्रीमती केशवरी देवांगन, श्री मदन साहू, श्री खोरबाहरा राम यादव सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी, गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।

*क्रमांक- 10/44 प्रभाकर—–*

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article रेरा द्वारा अधिनियम के प्रावधानों का पालन में चूक करने वाले 412 बिल्डर्स को नोटिस जारी
Next Article छत्तीसगढ़ में हो रहा खेल सुविधाओं का तेजी से विकास – खेल मंत्री वर्मा

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH October 24, 2026

Popular Post

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?