रायगढ़।रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों से उन्हें यह महसूस हो रहा था कि वे पत्रकारों के हितों और संवर्धन की रक्षा के लिए सक्षम नहीं हैं। इन परिस्थितियों में, उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया। श्री थवाईत ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में उनके लिए यही एकमात्र सर्वोत्तम विकल्प था। उनके इस्तीफे के बाद प्रेस क्लब में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं।
रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हेमंत थवाईत ने दिया इस्तीफा
भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर
- Advertisement -
Ashwani Sahu
Posted by
Ashwani Sahu
9770597735
