Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: आयुष्मान योजना के कियोस्क ऑपरेटरों ने वेतन न मिलने के कारण कार्य बंद किया, प्रशासन से वेतन भुगतान की मांग…
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

आयुष्मान योजना के कियोस्क ऑपरेटरों ने वेतन न मिलने के कारण कार्य बंद किया, प्रशासन से वेतन भुगतान की मांग…

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 22, 2024 CHHATTISGARH
Share
3 Min Read

रायगढ़:- भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “आयुष्मान योजना” के अंतर्गत काम करने वाले जिले के 21 कियोस्क ऑपरेटरों ने जुलाई से अक्टूबर 2024 तक का वेतन न मिलने के कारण काम बंद कर दिया है। यह जानकारी ऑपरेटरों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, रायगढ़ को ज्ञापन के माध्यम से दी। ज्ञापन में उन्होंने बताया कि 4 महीनों से वेतन न मिलने की वजह से उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है और अब वे कर्ज में डूबे हुए हैं।

आयुष्मान कियोस्क ऑपरेटरों की जिम्मेदारी है कि वे सरकारी अस्पतालों, जैसे पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और मातृ शिशु अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बनाएं, और टीएमएस (ट्रैकिंग मैनेजमेंट सिस्टम) सॉफ्टवेयर के माध्यम से मरीजों का ब्लॉकिंग और डिस्चार्ज का कार्य करें। इसके लिए उन्हें हर महीने 9400 रुपये का वेतन मिलना चाहिए, लेकिन पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला है।

आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी….
ज्ञापन में कियोस्क ऑपरेटरों ने कहा कि वे वेतन न मिलने के कारण मजबूरी में कर्ज लेकर काम पर आ रहे थे, लेकिन अब स्थिति इतनी बिगड़ चुकी है कि वे आगे काम नहीं कर सकते। उनकी आर्थिक और मानसिक स्थिति बहुत खराब हो गई है और वे अपने परिवार का पालन-पोषण करने में असमर्थ हो रहे हैं। ऑपरेटरों का कहना है कि जब तक उन्हें बकाया वेतन नहीं दिया जाता, तब तक वे कार्य स्थल पर उपस्थिति नहीं देंगे। वेतन मिलने के बाद वे दोबारा अपना काम शुरू करने के लिए तैयार हैं।

प्रशासन से शीघ्र समाधान की अपील….
कियोस्क ऑपरेटरों ने अपने ज्ञापन की एक प्रतिलिपि जिला कलेक्टर, रायगढ़ और आयुष्मान भारत जिला सलाहकार को भी भेजी है। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि उनकी वेतन संबंधी समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए, ताकि वे अपने काम पर वापस लौट सकें और अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकें। ज्ञापन में उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चार माह का वेतन न मिलने के कारण उनकी पारिवारिक और मानसिक स्थिति पर भी भारी असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से तुरंत वेतन भुगतान की मांग की है ताकि वे अपने परिवारों की देखभाल कर सकें और बिना किसी आर्थिक बोझ के काम जारी रख सकें।।

- Advertisement -
Ad image

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

[3d-flip-book id=”22426″ ][/3d-flip-book]

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article एनटीपीसी तलईपल्ली खदान को मिली प्रतिष्ठित 5-स्टार रेटिंग पुरस्कार
Next Article प्रकृति की गोद से लिखी जाएगी सरगुजा क्षेत्र के विकास की नई इबारत

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH October 24, 2026
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH October 24, 2026

Popular Post

रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
CHHATTISGARH RAIGARH
ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन अंकुश’ का बड़ा एक्शन: दो जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 6 जुआरी गिरफ्तार; ₹9,400 नकद जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
रायगढ़ में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त
CHHATTISGARH RAIGARH
डी.के. सोनी को मिला ‘भारत गौरव प्रतिभा रत्न सम्मान 2026
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?