Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh
August 29, 2026
Uncategorized
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 22, 2024 CHHATTISGARH
Share
8 Min Read

गरिमामय और शांतिपूर्ण ढंग से राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजन की तैयारी करे सुनिश्चित-कलेक्टर

कलेक्टर ने नंदेली भांठा मैदान में जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का व्यवस्थित आयोजन कराए जाने के दिए निर्देश

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश

सक्ती, 22 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को सक्ती जिले में गरिमामय और शांतिपूर्ण ढंग से राज्योत्सव कार्यक्रम आयोजन की तैयारिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए l कलेक्टर ने खेल अधिकारी को 25 अक्टूबर 2024 को नंदेली भांठा मैदान सक्ती में जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का व्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए है l साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है।
समय सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री तोपनो ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 5 नवंबर 2024 को कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित जेठा मैदान में राज्योत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने राज्योत्सव कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को आवश्यक तैयारी के लिए दायित्व सौपते हुए निष्ठापूर्वक अपने -अपने दायित्वों का निर्वाहन करने कहा। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम स्थल पर आवागमन, स्टॉल, साफ-सफाई, सुरक्षा, पार्किंग, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, मंच एवं बैठक व्यवस्था सहित अन्य सभी तैयारिया सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को विभाग अंतर्गत संचालित शासन की योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए स्टॉल लगाने के निर्देश भी दिए है।
बैठक में कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख को अनुकम्पा नियुक्ति के प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए है l कलेक्टर द्वारा जिले में धान खरीदी के लिए की जा रही तैयारियों का सभी संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिया गया l कलेक्टर द्वारा समिति स्तर पर पंजीयन, कैरी फारवर्ड के कार्यों की स्थिति, गिरदावरी कार्य की पूर्णता की स्थिति, बारदाना की स्थिति, धान खरीदी पूर्व समिति स्तर पर विभिन्न महत्वपूर्ण निर्धारित प्रपत्र सहित आवश्यक जानकारी की स्थिति आदि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए l बैठक में कलेक्टर द्वारा खसरों का तहसील और जिला स्तर पर रेंडम वेरिफिकेशन भी कराये जाने के निर्देश दिए गए l इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए सभी ब्लॉक के चिन्हांकित ग्रामों में शुरू किए गए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत 25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार को विकासखंड डभरा के हायर सेकंड्री स्कूल किरारी में शिविर आयोजन की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है l कलेक्टर ने एफसीआई में जमा चावल की जानकारी लेते हुए खाद्य अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण के कार्य, पीडीएस दुकानों के न्यायालयीन लंबित प्रकरण, राशनकार्डधारी सदस्यों के ई-केवाईसी की अद्यतन स्थिति, पीडीएस बारदाना संकलन आदि की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्यों की अद्यतन स्थिति, जिले में पीएम श्री स्कूल अंतर्गत निर्माण और मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, उल्लास योजना अंतर्गत कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को उल्लास योजना के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए है l बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित अन्य प्रगतिरत कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है l
बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने नवीन समितियों में गोदाम निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति, ई-श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्री दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर श्री के एस पैकरा, परियोजना निदेशक श्री बी पी भारद्वाज, डभरा एसडीएम श्री बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम श्री अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, तहसीलदार सक्ती श्री रविशंकर राठौर, अतिरिक्त तहसीलदार श्री विद्या भूषण साव, तहसीलदार मालखरौदा श्री मनमोहन सिंह,तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

- Advertisement -
Ad image

त्रुटी सुधार के कार्यों में राजस्व अधिकारी करे फोकस-कलेक्टर

समय सीमा की बैठक के तुरंत पश्चात् कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को विभिन्न राजस्व कार्यों सहित त्रुटी सुधार के कार्यों में फोकस करने के निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना, फसल प्रविष्टी के कार्य, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री तोपनो ने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा के बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे l

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 22, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article जिला स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का नंदेली भांठा मैदान सक्ती में 25 अक्टूबर को होगा आयोजन
Next Article कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजनो की विभिन्न समस्याएं

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

धरमजयगढ़ के खर्रा पंचायत में लाखों की सड़क बदहाल, ग्रामीण बोले—सड़क बनी या भ्रष्टाचार की नींव? विभाग ने भारी वाहनों को बताया जिम्मेदार, कंक्रीट से मरम्मत का दिया भरोसा
CHHATTISGARH Dharamjaigarh August 29, 2026
August 29, 2026
Uncategorized August 29, 2026
रक्षाबंधन पर रायगढ़ पुलिस का अनूठा अभियान: मनाया “साइबर सुरक्षा बंधन”, जागरूकता की राखी के साथ दिया साइबर ठगी से बचने का संदेश
Uncategorized August 28, 2026
महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता के आरोप में सरपंच समेत 4 गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी
CHHATTISGARH Kharsiya RAIGARH August 28, 2026
बारिश में बच्चों की सेहत पर पांच बीमारियों का खतरा, थोड़ी सावधानी से बचाव संभव
CHHATTISGARH RAIGARH August 28, 2026

Popular Post

जनदर्शन में आमलोगों की सुनी गई समस्याएं
CHHATTISGARH
एडिशनल एसपी रायगढ़ लिये डायल 112 कर्मचारियों की बैठक, कर्मचारियों को प्रत्येक घटना की सूचना को गंभीर मानकर तत्काल मौके पर पहुंचने के दिये निर्देश
CHHATTISGARH
थाना प्रभारी जूटमिल लिये ग्राम कोटवारों की बैठक, कोटवारों को उनके कार्य और पुलिस के प्रति उनकी जवाबदेही की दिये जानकारी
CHHATTISGARH
सघन मिशन इंद्रधनुष के सफल संचालन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित
CHHATTISGARH
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एवं पारंपरिक गतिविधियों से जनसामान्य को जोड़ रही राजीव युवा मितान क्लब
CHHATTISGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?