Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Search
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh News
Reading: राज्य में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने त्वरित कार्यवाही करें : श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन
Share
Sign In
Notification Show More
Latest News
जिले में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र,अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को भी सोलर संयंत्र लगाने पर मिलेगी सब्सिडी
CHHATTISGARH RAIGARH
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH
Aa
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Aa
  • Kharsiya
  • RAIGARH
  • CHHATTISGARH
  • Sarangargh bilaigarh
  • Raipur
Search
  • Kharsiya
  • CHHATTISGARH
  • RAIGARH
  • खरसिया ग्राम पंचायत में राशन गबन मामला: ग्रामीणों ने दोबारा जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Bhavyachhattisgarh news

राज्य में श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने त्वरित कार्यवाही करें : श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन

Ashwani Sahu
Ashwani Sahu October 18, 2024 CHHATTISGARH
Share
4 Min Read

हर हाथ को काम देने 84 लाख श्रमिकों का पंजीयन

उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के मैदानी अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रायपुर, 18 अक्टूबर 2024/ छत्तीसगढ़ राज्य में श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने के लिए त्वरित कार्यवाही करें और शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं। श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज स्थानीय होटल में श्रम विभाग द्वारा ’श्रमिकों का सशक्तिकरण, भविष्य का निर्माण’ विषय पर आयोजित कार्यशाला के समापन अवसर पर कहा कि प्रत्येक श्रमिक को काम देने के लिए श्रम विभाग द्वारा 84 लाख श्रमिकों का पंजीयन कर योजनाओं से लाभान्वित कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्माण कार्य बिना श्रमिकों के संभव नहीं है, सरकार श्रमिकों का सम्मान कर योजनाओं का लाभ दिलाकर स्वाभिमान से जीवन जीने का अधिकार दिला रही है। इस अवसर पर श्रम मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के मैदानी अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र एवं जरूरतमंद श्रमिकों को मिले, इस दिशा में श्रम विभाग के मैदानी अधिकारी त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की सोच है कि प्रदेश के श्रमिकों को इन योजनाओं का बेहतर लाभ मिले। इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा भी श्रमिकों के हित में अनेक योजनाएं संचालित की जा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 237 करोड़ रूपये का लाभ श्रमिकों को प्रदान किया गया। डीबीटी के जरिए यह राशि श्रमिकों के बैंक खाते में अंतरित की गई। श्रम मंत्री ने कहा कि श्रमिकों को किसी भी कार्य के लिए भटकना न पड़े। इस दिशा में विभाग के अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हित में 70 योजनाएं संचालित की जा रही है।

- Advertisement -
Ad image

सचिव सह श्रमायुक्त श्रीमती अलरमेलमंगई डी. ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र और जरूरतमंद हितग्राहियों को दिलाना सुनिश्चित करें। पंजीकृत श्रमिक परिवार के बच्चों को शासन की छात्रवृत्ति योजना से भी लाभान्वित करें। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल, राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के अंतर्गत संचालित योजनाओं से असंगठित श्रमिकों को श्रम विभाग में पंजीयन कराकर लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। कार्यशाला में उप श्रमायुक्त श्री एस.एस. पैकरा एवं औद्योगिक स्वास्थ्य सुरक्षा के उप संचालक श्री टी.के. साहू द्वारा निरीक्षण अभियोजन एवं पालन प्रतिवेदन की जानकारी दी।

इस अवसर पर श्रम विभाग की उप सचिव डॉ. फरिहा आलम सिद्धिकी छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रमायुक्त श्री एस.एल. जांगड़े सहित झारखंड एवं उत्तरप्रदेश से आए श्रम अधिकारी, प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए विभाग के मैदानी अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

भव्या छत्तीसगढ़ ईपेपर

- Advertisement -
Ad image
Ashwani Sahu October 18, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Posted by Ashwani Sahu
Follow:
9770597735
Previous Article “धरमजयगढ़ थाने में पुलिस अधीक्षक के औचक निरीक्षण में आरक्षक नशे में पाया गया, तत्काल निलंबित”
Next Article संभायुक्त कावरे रात में निकले सड़कों पर,तखतपुर रोड पर बैठे मवेशियों को हटाने दिए निर्देश

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
11.6k Followers Pin
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
4.4k Followers Follow

Latest News

जिले में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र,अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को भी सोलर संयंत्र लगाने पर मिलेगी सब्सिडी
CHHATTISGARH RAIGARH November 27, 2026
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti November 26, 2026
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH November 26, 2026

Popular Post

जिले में पीएम आवास के 5,300 घरों में मुफ्त लगेंगे सोलर संयंत्र,अन्य घरेलू उपभोक्ताओं को भी सोलर संयंत्र लगाने पर मिलेगी सब्सिडी
CHHATTISGARH RAIGARH
डभरा में सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, सोने-चांदी के जेवर और 30 हजार रुपये पार; पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया
CHHATTISGARH sakti
संविधान दिवस पर रायगढ़ में पुलिसकर्मियों ने ली शपथ, संवैधानिक मूल्यों के पालन का लिया संकल्प
CHHATTISGARH RAIGARH
शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जांच करने पहुंचे पटवारी से मारपीट और गाली-गलौज, घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
CHHATTISGARH RAIGARH
आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने रायगढ़ में 27 नवम्बर को होगा नागरिक सुरक्षा मॉक एक्सरसाइज
CHHATTISGARH RAIGARH

Contact Us

Owner/Editor/विद्या कुमार चौहान

कार्यालय- मदनपुर बस्ती खरसिया जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) पिन-496661
9111207022
bhavyachhattisgarh@gmail.com
Bhavyachhattisgarh newsBhavyachhattisgarh news
Follow US

© 2022 Bhavyachhattisgarh News. All Rights Reserved.

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?